18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालटिकट कटने के बाद MP में बीजेपी के बड़े नेता ने छोड़ी...

टिकट कटने के बाद MP में बीजेपी के बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, विधायक पद से भी दिया इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि उनका नया दल अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के विंध क्षेत्र को राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने पीटीआई को बताया कि उनका संगठन विंध्य जनता पार्टी (वीजेपी) का लक्ष्य 17 नवंबर के चुनाव में क्षेत्र से भाजपा को बाहर करना होगा।

बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा, ”मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया है। भाजपा दोहरे मापदंड अपनाती है। प्रभावशाली ब्राह्मण नेता और चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा, ”बीजेपी के कार्य इसके शब्दों से बहुत अलग हैं।” भाजपा के टिकट पर दो बार विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले नारायण त्रिपाठी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से भी राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह एक समय समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रह चुके थे।

मार्च 2020 के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में कथित तौर पर खटास आ गई और उन पर कांग्रेस के करीब जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा, ”मेरी प्राथमिकता भाजपा को कमजोर करना और यह सुनिश्चित करना है कि उसकी हार हो, खासकर विंध क्षेत्र में। मैं किसी (प्रतिद्वंद्वी) राजनीतिक दल की बी-टीम नहीं हूं।”

उन्होंने कहा कि वीजेपी का मुख्य उद्देश्य विंध के एक अलग राज्य के लिए काम करना है जो इस क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग है। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे विंध क्षेत्र की 30 में से 24 सीटें जीती थीं।

विधायक नारायण त्रिपाठी पिछले 2-3 साल से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे और अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर थे। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया है। श्रीकांत चतुर्वेदी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कहा जाता है। बीजेपी की लिस्ट में मैहर से सिंधिया समर्थक श्रीकांत चतुर्वेदी का नाम घोषित होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...