18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालउज्जैन के बाद रीवा हुआ शर्मशार, स्कूल से घर लौट रही 5वीं...

उज्जैन के बाद रीवा हुआ शर्मशार, स्कूल से घर लौट रही 5वीं की नाबालिग से दरिंदगी, जैसे-तैसे पहुंची घर

Published on

रीवा

मध्य प्रदेश फिर शर्मशार है। उज्जैन की घटना के बाद रीवा से नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला रीवा के जनेह थाना क्षेत्र की गढ़ी चौकी क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिक छात्रा के साथ एक युवक द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। छात्रा को इलाज के लिए रीवा के गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना ऐसे समय सामने आई है, जब मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि कुछ ही दिनों में शुरु होने वाला है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चौकी के अंदर घुसने का भी प्रयास किया हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। हंगामे की स्थित को देखते हुए चौकी के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और अधिकारी परिजनों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

10 वर्षीय 5वीं की छात्रा अपने पड़ोस में रहने वाले बालक के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। उसी दौरान इलाके में ही रहने वाले बाइक सवार युवक ने छात्रा को घर छोड़ने के बहाने बहला फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह छात्रा को सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद पुलिस ने एक संदेही की हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद शनिवार को आक्रोशित परिजनों ने चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया और चौकी के अंदर घुसने का भी प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। परिजन आरोपी को चौकी से बाहर निकालकर उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। हंगामे की स्थिति को देखते हुए मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और परिजनों को समझाइश देकर हंगामे को शांत कराने की कोशिश कर रहा है।

परिजन आरोपी को फांसी देने और घर गिराने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। छात्रा को इलाज के लिए रीवा के गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...