18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालछिंदवाड़ा से लड़ेंगे कमलनाथ, MP चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की...

छिंदवाड़ा से लड़ेंगे कमलनाथ, MP चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलांगना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे.वहीं सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से कांग्रेस ने विक्रम मास्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है. मास्ताल ने 2008 में आई रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था.

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह लाहर से चुनावी मैदान में होंगे. वहीं इंदौर 1 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को उतारा है. शुक्ला की यह पारम्परिक सीट है और वर्तमान में वह यहां से विधायक हैं.

दिग्विजिंय सिंह के बेटे राघोगढ़ से लड़ेंगे चुनाव
वहीं इंदौर 2 से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर 4 से राजा मधवानी को उतारा है. अजय सिंह राहुल को चुरहट, लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा (दिग्विजय के भाई), जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ (दिग्विजय के बेटे), जीतू पटवारी को राऊ, हेमंत कटारे को अटेर (सत्यदेव कटारे के बेटे) और विक्रांत भूरिया को झाबुआ (कांतिलाल भूरिया के बेटे) से टिकट दिया गया है.

दीपक जोशी को नहीं मिला टिकट
कांग्रेस ने हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल को टिकट दिया है जबकि इसी सीट से बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी दावेदारी ठोक रहे थे. दीपक जोशी पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे हैं. हाटपिपल्या से मनोज चौधरी को तवज्जो दिए जाने से नाराज़ होकर पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस चले गए थे, लेकिन 144 उम्मीदवारों में उनका नाम नहीं है.

छत्तीसगढ़ की लिस्ट भी जारी
वहीं छत्तीसगढ़ के लिए भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनावी मैदान में होंगे तो उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अपनी पारंपरिक सीट अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू चुनाव लड़ेंगे.

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा. सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...