20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालटीकमगढ़ में दो बार चुनाव हारे मंत्री पर कांग्रेस का दांव, उधर...

टीकमगढ़ में दो बार चुनाव हारे मंत्री पर कांग्रेस का दांव, उधर उमा भारती के भतीजे को टक्कर देंगी चंदा रानी

Published on

टीकमगढ़

नवरात्रि के पहले दिन ही धमाका करते हुए कांग्रेस ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की पहली सूची जारी कर दी है। 230 विधानसभा चुनाव के लिए 144 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बेटे को टिकट मिल गई है। इसी तरह टीकमगढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।दरअसल, रविवार की सुबह जारी की गई सूची में टीकमगढ़ जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस ने हारे हुए मंत्री को मौका दिया है। जबकि निवाड़ी की एक सीट पर उपचुनाव के कैंडिडेट को फिर से मौका दिया गया है।

टीकमगढ़ में पूर्व मंत्री को दिया मौका
सबसे पहले बात करते हैं टीकमगढ़ विधानसभा की इस विधानसभा पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला को अपना प्रत्याशी बनाया है। ये वहीं नेता है जो पिछली दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। हालांकि वर्ष 2008 में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को चुनाव हराया था। उसके बाद 2013 और 2018 के चुनाव में लगातार हार रहे हैं।

उमाभारती के भतीजे को टक्कर देंगी ये महिला नेता
खरगापुर विधानसभा से जहां उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने चंदा रानी गौर पर मोहर लगाई है। 2013 में इस विधानसभा से श्रीमती चंदा रानी पहली बार विधायक बनी थी इसके बाद 2018 में वह राहुल सिंह से चुनाव हार गई थी।

जतारा से उतरी ये महिला नेता
चुनाव में आरक्षित विधानसभा सीट जतारा से कांग्रेस ने श्रीमती किरण अहिरवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में किरण ने टीकमगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ा था और पिछले 5 साल से वह लगातार जतारा विधानसभा में तैयारी कर रही थी। इस विधानसभा पर अभी भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।इसी तरह निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा से नितेंद्र सिंह राठौड़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है उपचुनाव में भी इस विधानसभा से नितेंद्र सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...