20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालसिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बदली रणनीति,...

सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बदली रणनीति, शिवपुरी से इस दिग्गज को उतारा

Published on

भोपाल

लंबे इंतजार के बाद नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 144 नाम हैं। कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। पहली लिस्ट में कई हाई प्रोफाइल चेहरे हैं तो कई सीनियर नेताओं के टिकट काट भी दिए गए हैं। हालांकि लिस्ट में ज्यादातर पुराने नाम हैं। कांग्रेस से सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर किया है। यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की अटकलों से बीच कांग्रेस को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है।

कांग्रेस ने झाबुआ विधानसभा सीट से कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया है। मौजूदा समय में कांतिलाल भूरिया यहां से विधायक हैं। कांग्रेस ने कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी के टिकट काटे गए हैं। वहीं, गोटेगांव विधानसभा सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकिट भी कटा है।

केपी सिंह का टिकट बदला
कांग्रेस की लिस्ट में चौंकाने वाला फैसला केपी सिंह को लेकर किया गया है। पिछोर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतने वाले केपी सिंह को कांग्रेस ने इस बार शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पिछोर सीट से शैलेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया है। शिवपुरी विधानसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। शिवपुरी विधानसभा सीट से अभी यशोधरा राजे सिंधिया विधायक हैं। यशोधरा राजे सिंधिया ने इस बार चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।

सूची में 39 ओबीसी, एससी के 22, एसटी के 30 कैंडिडेट
144 नामों में ओबीसी वर्ग के 39 प्रत्याशी हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के 22 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 19 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि राज्य में 17 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...