10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयफिलिस्तीन की इतनी चिंता है तो...', तस्लीमा नसरीन की नसीहत

फिलिस्तीन की इतनी चिंता है तो…’, तस्लीमा नसरीन की नसीहत

Published on

कोलकाता,

इजरायल और फिलिस्तीन के कट्टरपंथी संगठन हमास के बीच जंग जारी है. इसको लेकर तमाम इस्लामिक मुल्क खुलकर इजरायल का विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में बांग्लादेश के लोग भी फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं. इसको लेकर चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने प्रतिक्रिया दी है.

तसलीमा नसरीन ने कहा कि उनके हमवतन जो फिलिस्तीनियों के खिलाफ अत्याचारों से परेशान हैं, उन्हें अपने देश में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के बारे में भी उतना ही सोचना चाहिए. रविवार को पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैंने सुना है कि मेरे साथी बांग्लादेशी नागरिक फिलिस्तीनियों पर अत्याचारों को लेकर बहुत उत्तेजित हैं. कुछ लोग मदद के लिए फिलिस्तीन भी जाना चाहते हैं. व्यक्तिगत रूप से मैं दुनिया में कहीं भी किसी भी अत्याचार की निंदा करती हूं”.

‘उनकी अंतरात्मा तब भी परेशान होनी चाहिए’
उन्होंने आगे कहा, “मैं कहना चाहती हूं, अगर बांग्लादेश के लोग फिलिस्तीन में हमलों और शरणार्थियों के बारे में इतने चिंतित हैं तो उनकी अंतरात्मा तब भी परेशान होनी चाहिए जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले होते हैं. लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है”.

गाजा से निकलने के लिए 3 घंटे का वक्त
बताते चलें कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष जारी है. इजरायल अब इस संघर्ष में आर या पार के मूड में है. इजरायल हमले के फाइनल रुख पर है. लिहाजा उसने नागरिकों को गाजा से निकलने के लिए 3 घंटे का वक्त दिया. इजरायल की सेना IDF ने गाजा नागरिकों को उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर जाने के लिए 3 घंटे का समय दिया है.

‘इस मार्ग पर कोई ऑपरेशन नहीं करेगा’
आईडीएफ ने कहा, ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईडीएफ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस मार्ग पर कोई ऑपरेशन नहीं करेगा. इस विंडो के दौरान, कृपया उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर चले जाएं. जाने का अवसर लें’.

‘कृपया दक्षिण की ओर जाने का अवसर लें’
IDF ने लोगों से कहा, ‘पिछले दिनों गाजा शहर और उत्तरी गाजा के निवासियों ने आपसे आपकी सुरक्षा के लिए दक्षिणी क्षेत्र में स्थानांतरित होने का आग्रह किया था हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईडीएफ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस मार्ग पर कोई ऑपरेशन नहीं करेगा. इस विंडो के दौरान, कृपया उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर जाने का अवसर लें’.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...