20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालकांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'खास' को बनाया प्रत्याशी, टिकट के लिए...

कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘खास’ को बनाया प्रत्याशी, टिकट के लिए बीजेपी छोड़ने वाले विधायक को झटका

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 144 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में कोलारस विधानसभा सीट से बैजनाथ सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बैजनाथ कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते थे। वहीं, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले मौजूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि इस बार बीजेपी वीरेन्द्र रघुवंशी को टिकट नहीं देना चाहती थी जिस कारण से वे कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस ने कोलारस विधानसभा से अपना उम्मीदवार जिस बैजनाथ सिंह यादव को बनाया है वह हाल ही में पार्टी में शामिल हुए थे। बैजनाथ सिंह ने कांग्रेस से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीबी माने जाते थे। यही कारण था कि जब सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस छोड़ा था तो बैजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

उपेक्षा का लगाया था आरोप
ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास रहे बैजनाथ यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी थी। बैजनाथ सिंह के पार्टी छोड़ने पर सिंधिया ने कहा था कि जो जा रहे हैं मैं उन्हें रोक नहीं सकता हूं, उनके उज्जल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बैजनाथ यादव लंबे समय से कोलारस विधानसभा सीट से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे।

वीरेन्द्र रघुवंशी को झटका
शिवपुरी जिले की कैलारस विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वीरेन्द्र रघुवंशी यहां के कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें झटका दे दिया। फिलहाल बैजनाथ यादव को उम्मीदवार बनाए जानें पर रघुवंशी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...