10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत की सफलता से भौचक्का रह गया था अमेरिका, ISRO चीफ ने...

भारत की सफलता से भौचक्का रह गया था अमेरिका, ISRO चीफ ने बताया- हासिल करना चाहता था टेक्नोलॉजी

Published on

नई दिल्ली

भारत ने अगस्त 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने में सफलता हासिल की। ISRO के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। स्पेस में भारत के बढ़ते कद को देखते हुए अब अमेरिका ने भी भारत से टेक्नोलॉजी शेयर करने की मांग की है। इस बात की जानकारी खुद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ ने दी है।

ISRO चीफ ने बताया कि जब चंद्रयान-3 मिशन के लिए स्पेसक्राफ्ट डेवलप किया जा रहा था, तब अमेरिका के एक्सपर्ट्स ने सुझाव दिया था कि इस टेक्नोलॉजी के बारे में भारत को अमेरिका के साथ जानकारी शेयर करनी चाहिए। एस सोमनाथ ने रामेश्वरम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वक्त बदल गया है और भारत बेहतरीन उपकरण और रॉकेट बनाने में सक्षम है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला है।

नासा-जेपीएल से विशेषज्ञ इसरो मुख्यालय आए थे
कार्यक्रम के दौरान एस सोमनाथ ने कहा कि हमारा देश बहुत शक्तिशाली राष्ट्र है। आप समझ गए? ज्ञान और बुद्धिमत्ता के स्तर के लिहाज से हमारा देश दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए जब हमने अंतरिक्ष यान को डिजाइन और डेवलप किया, तो हमने जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री , नासा-जेपीएल के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया। यह सभी रॉकेट और कठिन मिशन पर काम करते हैं।

इसरो प्रमुख ने कहा, “नासा-जेपीएल से लगभग 5-6 लोग इसरो मुख्यालय में आए और हमने उन्हें चंद्रयान-3 के बारे में समझाया। यह 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग से पहले की बात है। हमने बताया कि हमने इसे कैसे डिजाइन किया और हमारे इंजीनियरों ने इसे कैसे बनाया और हम चंद्रमा की सतह पर कैसे उतरेंगे। जिसके बाद उन्होंने बस इतना कहा कि कोई टिप्पणी नहीं। सब कुछ अच्छा होने वाला है।”

अमेरिकी अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने पूछा इसे कैसे बनाया?
एस सोमनाथ ने बताया, “अमेरिकी अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने एक बात यह भी कही कि वैज्ञानिक उपकरणों को देखो वे बहुत सस्ते हैं। इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये उच्च तकनीक वाले हैं। आपने इसे कैसे बनाया?” उन्होंने कहा कि वो कह रहे थे कि आप इसे अमेरिका को क्यों नहीं बेच देते।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग
गौरतलब है कि भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। जिसके बाद वह अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा पर उतरने की उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...