20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालजाकर दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़िए... झल्लाए कमलनाथ का फूट...

जाकर दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़िए… झल्लाए कमलनाथ का फूट पड़ा गुस्सा

Published on

भोपाल

एमपी में कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की सूची आ गई है। इसके बाद कई जगहों पर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। सोमवार को कुछ जगहों पर टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया है। वहीं, कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सब ज्यादा कांग्रेस पार्टी में उलझन शिवपुरी सीट को लेकर है। शिवपुरी से पार्टी ने केपी सिंह को टिकट दिया है। वहीं, इस सीट से कथित तौर पर टिकट देने का वादा कोलारस से बीजेपी के विधायक रहे वीरेंद्र रघुवंशी से किया गया था।

वीरेंद्र रघुवंशी ने तारीखों की घोषणा से पहले बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जब सामने आई तो वीरेंद्र रघुवंशी के साथ खेल हो गया। उन्हें टिकट नहीं मिला। उनकी जगह केपी सिंह को टिकट मिल गया। इसके बाद वीरेंद्र रघुवंशी ने वीडियो जारी कर कहा कि हमारे साथ कुचक्र हुआ है।

केपी सिंह कथित रूप से दिग्विजय सिंह के खेमे के माने जाते हैं। ग्वालियर-चंबल अंचल में टिकट बंटवारे में दिग्विजय सिंह की चली है। वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थक टिकट नहीं मिलने के बाद भोपाल पहुंच गए। भोपाल पहुंचे रघुवंशी के समर्थकों ने पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को घेर लिया। कमलनाथ ने वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों से बात की है। इस दौरान वह कुछ कंफ्यूजन की बात करते हैं।

वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थक बार-बार अपने नेता के लिए टिकट की मांग कर रहे थे। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि हम आप से ज्यादा वीरेंद्र रघुवंशी को चाहते हैं। रघुवंशी के समर्थक जय-जय कमलनाथ के नारे लगा रहे थे। इसके बाद कमलनाथ झल्ला जाते हैं। लगातार हो रहे नारेबाजी के बाद गुस्से में कमलनाथ ने कहा कि जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ दीजिए।

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल है। इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने ट्वीट किया है कि कांग्रेसियों से कपड़ा फाड़ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान कमलनाथ के द्वारा। गुटबाजी का कोई और जीवंत प्रमाण चाहिए क्या? सम्हल के रहिएगा दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह आप भी।

दिग्विजय सिंह ने इशारों में किया वार
कमलनाथ के वायरल वीडियो पर इशारों-इशारों में दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद् दोनों होते हैं। समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं।

रणदीप सुरजेवाला दिल्ली गए
वहीं, इस प्रकरण के बीच एमपी में कांग्रेस का वचन पत्र जारी होना है। इसमें प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी शामिल होने वाला थे। अचानक से पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर एक अत्यंत आवश्यक बैठक में शामिल होने दिल्ली रहेंगे। वह वचन पत्र के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...