20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपाल'CM कन्यादान में एक लाख की मदद देंगे, अपनी IPL टीम भी...

‘CM कन्यादान में एक लाख की मदद देंगे, अपनी IPL टीम भी लाएंगे?’ MP में कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव में जनता के बीच जाने से पहले बड़े वादे किए हैं. कमलनाथ ने कहा, हमने घोषणा पत्र को लागू करने के लिए एक रोड मैप तैयार किया है. हमारी 70 प्रतिशत आबादी कृषि से जुड़ी है. हम चावल 2500 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेंगे.

कमलनाथ ने कहा, सीएम कन्यादान योजना के तहत 1 लाख रुपए दिए जाएंगे. हम अपनी आईपीएल टीम बनाने की कोशिश करेंगे. मैंने स्व. बाबूलाल गौर (पूर्व सीएम) से प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने को कहा था. हमने मेट्रो का काम शुरू किया. ये श्रेय का नहीं, बल्कि राज्य के सम्मान का मामला है.

‘कर्मचारी कल्याण के लिए काम करेंगे’
कमलनाथ ने कहा, हम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मेडल लाओ और करोड़पति बनो… मेडल लाओ और कार का मालिक बनो…’ प्रतियोगिता की शुरुआत करेंगे. हम अपने सोर्स कर्मचारियों के साथ बैठेंगे और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे. जल, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, निवास, सामाजिक न्याय, रोजगार और खाद का अधिकार दिलाया जायेगा.

‘दिग्विजय पर दिए बयान पर आई सफाई’
कमलनाथ ने एक दिन पहले दिग्विजय सिंह पर दिए अपने बयान पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा, यह मजाकिया अंदाज था. दिग्विजय से मेरा रिश्ता वर्षों पुराना है. मैं आपसे भी कहता हूं. अगर वो आपकी बात ना सुनें तो उनके कपड़े फाड़ दीजिए. वही, दिग्विजय सिंह ने कहा, उम्मीदवारो के ए और बी फॉर्म पर कांग्रेस अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए हैं.

‘कमलनाथ वादे पूरे करते हैं’
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा- कमलनाथ और शिवराज सिंह में बस एक ही अंतर है. शिवराज तो सिर्फ वादे करते हैं लेकिन कमलनाथ का स्वभाव है कि वे जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं. उन्होंने कहा, सभी जन प्रतिनिधियों को वे शक्तियां मिलनी चाहिए, जो उन्हें 1994 में दी गई थीं.

राहुल और प्रियंका ने कई वादे किए…
इससे पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकार आने पर जाति जनगणना कराए जाने का भी वादा किया है. पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब तक कई गारंटियों की घोषणा की है, जिसमें पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की जाएगी. एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये मिलेगा. 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी. महिलाओं के लिए 1,500 रुपये की मासिक सहायता और कृषि ऋण माफी शामिल है.

कांग्रेस ने स्कॉलरशिप योजना का भी किया है वादा
पिछले हफ्ते एक रैली के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को प्रति माह 500 रुपये, कक्षा 9 और 10 के छात्रों को 1,000 रुपये और कक्षा 11 और 12 के छात्रों को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाने का ऐलान किया था.

बताते चलें कि मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. विपक्षी दल कांग्रेस ने अब तक 230 सीटों में से 144 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है.

2018 के चुनाव में कांग्रेस 114 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. जबकि बीजेपी 109 सीटें ही जीत पाई थी. कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने बीएसपी, एसपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी. साल 2020 में सत्ता का उलटफेर हुआ और कमलनाथ को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. बाद में बीजेपी की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान फिर से सीएम बनाए गए थे.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...