25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यSilent City में स्कूटर टैक्सी पर सवार नजर आए राहुल गांधी, इसलिए...

Silent City में स्कूटर टैक्सी पर सवार नजर आए राहुल गांधी, इसलिए की शहर के लोगों की तारीफ

Published on

आइजोल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य मिजोरम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह मंगलवार को राज्य की राजधानी आइजोल में एक दोपहिया वाहन टैक्सी पर पीछे बैठे दिखाई दिए। कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर राज्य में बहुचर्चित यातायात अनुशासन की तारीफ की और कहा कि यह एक बेहतरीन व्यवस्था है। राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से जरकावत क्षेत्र में उनके आवास पर मुलाकात की। राज्य कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली ने मीडिया को बताया कि ललथनहावला के आवास से लौटते समय वह दोपहिया वाहन टैक्सी पर पीछे बैठे। राहुल गांधी ने राज्य के यातायात शिष्टाचार को देखकर खुशी जाहिर की और कहा कि एक-दूसरे का सम्मान करने की इस संस्कृति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

आइजोल को क्यों कहा जाता है Silent City
इस यातायात अनुशासन ने आइजोल को भारत के ‘साइलेंट सिटी’ या ‘नो हॉन्किंग सिटी’ का खिताब दिलाया है। यहां सभी गाड़ियां अनुशासन के साथ अपनी रो में चलती हैं। नियमों का पालन किया जाता है।

कोई भी वाहन विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों के लिए आरक्षित सड़क के दूसरी ओर ओवरटेक या क्रॉस नहीं करता है। सोमवार को आइजोल पहुंचे राहुल गांधी ने पदयात्रा में हिस्सा लिया इस दौरान बड़ी तादाद में लोगों ने उनका स्वागत भी किया। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और मिजोरम के सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पर हमला बोला।

मंगलवार को राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से बातचीत की और आइजोल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने राज्य के दक्षिणी भाग में लुंगलेई शहर में एक रैली को संबोधित करके अपनी दो दिवसीय यात्रा का समापन किया। लुंगलेई से वह एक हेलीकॉप्टर पर सवार होकर अगरतला के लिए रवाना हुए और त्रिपुरा की राजधानी से उड़ान भरकर दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...