20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालएमपी में टीचर का मर्डर, उधार दिए पैसे मांगने पर सरपंच के...

एमपी में टीचर का मर्डर, उधार दिए पैसे मांगने पर सरपंच के बेटे ने की हत्या

Published on

नरसिंहपुर ,

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक शिक्षिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि उधार 45 हजार रुपये लेने वाले सरपंच के बेटे ने उसका कत्ल किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

मामला 15 अक्टूबर का है. महादेव वार्ड करेली में संतोष सोनी की पत्नी सुनीता सोनी (48 साल) की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी. सूचना मिलते ही करेली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच के लिए एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के नेतृत्व में टीम बनाई.

टीम ने जांच में पाया कि छीतापार गांव के सरपंच मानक लाल यादव के बेटे अभिनेंद्र यादव उर्फ बबलू यादव के महिला से पारिवारिक संबंध थे. उसका महिला के घर अक्सर आना-जाना था. संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की. इस दौरान उसने अपना अपराध कबूल करते हुए लोहे के खल से हत्या करना स्वीकार किया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागेंद्र पटेरिया और थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने गुरुवार को खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने इस वजह से हत्या की क्योंकि शिक्षिका ने उसको 45000 रुपये ब्याज पर दिए थे. वो बार-बार पैसे मांगती थी. इससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी.

महिला की उधार की रकम लिखी डायरी और मोबाइल आरोपी ने नर्मदा नदी फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. महिला और उसका पति दोनों शिक्षक थे और अलग-अलग रहते थे.

Latest articles

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....

More like this

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...