9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यफिलिस्तीन पर जुल्म हो रहा, इंसानियत कहां गई... पटना वाले खान सर...

फिलिस्तीन पर जुल्म हो रहा, इंसानियत कहां गई… पटना वाले खान सर ने दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली

जब से हमास आतंकियों के खिलाफ इजरायल ने गाजा पर बम गिराना शुरू किया है, भारत में भी लोग दो खेमों में बंटे दिख रहे हैं। कुछ लोग फिलिस्तीन पर जुल्म की बातें करते हुए इंसानियत दिखाने को कह रहे हैं। पटना वाले खान सर ने ऐसे लोगों को जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में खान सर कहते हैं कि इंसानियत अफगानिस्तान में कहां गई थी जब महात्मा बुद्ध की इतनी बड़ी मूर्ति को तोड़कर तालिबान वालों ने खाली कर दिया था। वहां इंसानियत नहीं दिखी थी? लोग कह रहे हैं कि इजरायल के हमले में मासूम लोगों की भी जान जा रही है। 9/11 का हमला जब अमेरिका में हुआ था न, तो उस बिल्डिंग में ड्यूटी कर रहे लोगों की कोई गलती नहीं थी।

खान सर यहीं नहीं रुके। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मासूम जल रहे हैं… जब हमास रॉकेट मारता है न तो उसके रॉकेट में कोई गाइडेंस सिस्टम नहीं होता है। कहां जाकर गिरेगा हमास को भी नहीं पता। अगर आयरन डोम इजरायल के पास नहीं होता न, तो इजरायल की जनसंख्या आज के समय में आधी कर दिए रहते ये हमास वाले।

फेमस टीचर ने कहा कि अजीब बात करते हैं, युद्ध में इंसानियत देखेंगे? बहुत इंसानियत देखनी है तो बोलिए अजरबैजान को नागोर्नो काराबाख से वापस आ जाए। इसे जीतने के बाद आर्मीनिया की और जगह को इसने कब्जा कर लिया है। यहां तो नहीं बोल सकते क्योंकि अजरबैजान आपके ग्रुप का है। आप एक स्टैंड पर रहिए। अगर इंसानियत देखनी है तो केवल फिलिस्तीन में नहीं, पूरी दुनिया में देखिए।

दरअसल, इस मसले पर भारत का एक तबका खुलेआम इजरायल के सपोर्ट में है तो दूसरा तबका खासतौर से मुस्लिम समुदाय फिलिस्तीन का सपोर्ट कर रहा है। हालांकि यहां फिलिस्तीन में भी दो चीजों को समझना जरूरी है। एक फिलिस्तीन की आम जनता है और दूसरा हमास के आतंकी। इजरायल का कहना है कि वह हमास को निशाना बना रहा है जो आए दिन इजरायल पर हमले करते रहता है। अब तक इस हमले में 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...