10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभेल मिर्च मसालादिल्ली में अटका बीएचईएल भोपाल के जीएम एचआर का आर्डर

दिल्ली में अटका बीएचईएल भोपाल के जीएम एचआर का आर्डर

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल में नये जीएम एचआर बनने का मामला बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट में अटका हुआ है । दरअसल यह आर्डर पिछले एक सप्ताह पहले जारी होना था लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से आर्डर नहीं निकल पाया । इसको लेकर भेल में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा । चर्चा है कि एक बार फिर स्थानीय प्रबंधन की डिमांड पर बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट वर्क्स इंजीनियरिंग विभाग के महाप्रबंधक बीके सिंह को नया महा प्रबंधक मानव संसाधन बनाने के लिये कभी भी आर्डर जारी कर सकता है । वहीं वर्तमान महाप्रबंधक मानव संसाधन अविनाश चंन्द्रा एलजीएक्स विभाग का काम देखेंगे। मामला जो भी हो लेकिन इस बदलाव से इंकार नहीं किया जा सकता । देर आये दुरूस्त आये की तर्ज पर महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग का काम बीके सिंह संभालेंगे । फिलहाल इस बात की पुष्टी भेल प्रवक्ता ने नहीं की है । तीन एजीएम होंगे रिटायर: भेल भोपाल यूनिट के अपर महाप्रबंधक द्वय एस चंन्द्रशेखर और एमआर डिंगरोचा अगले माह नवंबर में रिटायर होंगे । वहीं अपर महाप्रबंधक विपलव मंडल भी दिसबंर में भेल की सेवाओं को अलविदा कहेंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...