16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलआंखों में अंगार लिए मैदान पर उतरने वाले विराट इतना शांत क्यों...

आंखों में अंगार लिए मैदान पर उतरने वाले विराट इतना शांत क्यों हो गए हैं? दिग्गज ने खुद बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 49वां शतक लगाकर विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस शतकीय पारी के बाद विराट कोहली ने कहा कि अपनी भावनाओं को काबू में रखकर शांतचित बने रहना उनके खेल का अहम हिस्सा है। कोहली ने रविवार को कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। ये वही विराट कोहली हैं जो मैदान पर अपनी आंखों में अंगार लेकर उतरते थे, जिसे देख विरोधी भी टकराने से दो बार सोचते थे, लेकिन अब विराट कोहली काफी बदल चुके हैं।

विराट पहले की तरह मैदान पर जोश में होश नहीं गंवाते हैं, वह अधिक से अधिक मैदान पर शांत रहने की कोशिश करते हैं गेम का मजा लेते हैं। यही कारण है कि विराट मैच दर मैच और बेहतर होते जा रहे हैं।

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘मैं हमेशा अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को काबू में रखना चाहता हूं। यह मेरे खेल का अहम हिस्सा है। इसलिए मैच से पहले मैं इसको लेकर सचेत रहता हूं।’ यह अलग बात है कि तेंदुलकर का बधाई संदेश अभी उनकी आंखें नम कर सकता है। इसके अलावा वह तब अभिभूत हो गए थे जब आमतौर पर शांत रहने वाले रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद खुलकर जश्न मनाया था।

कोहली ने कहा, ‘मैं लंबे समय से रोहित के साथ खेल रहा हूं लेकिन मैंने उसे कभी इस तरह से जश्न मनाते हुए नहीं देखा।’ कोहली ने उस मैच में 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए थे और भारत को जीत दिलाई थी। उन्होंने तब शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों का डटकर सामना किया था।

उन्होंने कहा, ‘उनका सामना करने के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की गई थी क्योंकि इतने वर्षों में आप 140, 145 और 150 किमी की रफ्तार से की जाने वाली गेंदों का सामना करने के अभ्यस्त हो जाते हैं। आपको केवल चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए।’

कोहली ने कहा, ‘हम इतने सालों तक पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते रहे हैं लेकिन उसे दिन वह हम पर हावी हो गए थे। इसे स्वीकार करना कोई शर्म की बात नहीं है। वह हम सभी के लिए एक सबक था। हम यह सोचकर मैच नहीं खेल सकते कि हमें अतीत में मिली हार का बदला लेना है।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...