10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलअफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान की हुई बल्ले-बल्ले, क्या बाबर सेना की...

अफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान की हुई बल्ले-बल्ले, क्या बाबर सेना की किस्मत मारेगी पलटी?

Published on

नई दिल्ली:

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी-अपनी सीटें बुक कर ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया तीसरी टीम बनी है। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर अंतिम चार के लिए अपनी जगह को सुनिश्चित किया। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्ले-बल्ले हो गई है। वैसे तो टूर्नामेंट में पाकिस्तान का हाल बेहाल ही रहा है लेकिन पिछले दो मैचों में जीत और किस्मत के भरोसे वह खुद को सेमीफाइनल की रेस में अब तक बरकरार रखा है।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया से अफगानिस्तान को मिली हार ने पाकिस्तानी टीम की उम्मीदों में जान फूंक दी है। पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट में अपने 8 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक जुटाए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। पाकिस्तान से ऊपर 8 अंक के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर है। ऐसे में मामला रन रेट पर आकर फंसा हुआ है।

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद अफगानिस्तान का रन रेट बिगड़ गया है और वह सेमीफाइनल की चौथी टीम बनने की रेस में पिछड़ता हुआ दिख रहा है। हालांकि अफगानिस्तान को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी एक मैच और खेलना है। वहीं न्यूजीलैंड की टक्कर श्रीलंका से होगी और पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड से भिड़ने जा रही है।

किस टीम की संभावना है अधिक?
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान तीनों के लिए उनका आखिरी मैच करो या मरो का है। सिर्फ मैच जीतने से ही इन तीनों टीमों का काम नहीं बनने वाला है। इन्हें बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होगा, ताकि वह रन रेट के मामले में खुद को बांकियो से बेहतर कर सके।

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में जब पाकिस्तानी टीम मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश बड़े अंतर से जीत पर होगी। वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से हार जाती है तो पाकिस्तान के लिए रास्ता साफ हो जाएगा क्योंकि अफगानिस्तान फिर साउथ अफ्रीका से जीत कर भी रन रेट के मामले में पाकिस्तान से पिछड़ जाएगा।

वहीं दूसरा सिनेरियो यह बन रहा है कि न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हराती और पाकिस्तान भी इंग्लैंड से जीत जाता है तो ऐसी स्थिति में भी रन रेट से चौथी टीम को तय किया जाएगा। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली हार से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अंतिम चार की रेस अब काफी रोमांचक हो गया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...