7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलबेन स्टोक्स में आई ग्लेन मैक्सवेल की आत्मा, पुणे में जड़ डाला...

बेन स्टोक्स में आई ग्लेन मैक्सवेल की आत्मा, पुणे में जड़ डाला तूफानी शतक

Published on

पुणे

ग्लेन मैक्सवेल के बाद अब पुणे में इंग्लैंड के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने नीदरलैंड्स की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने डच गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। स्टोक्स ने तूफानी शतक ठोक डाला। बेन स्टोक्स ने महज 78 गेंद में तूफानी सेंचुरी जड़ डाली। यह उनके वनडे करियर की पांचवी सेंचुरी थी। स्टोक्स के सामने नीदरलैंड्स के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आ रहे थे।

बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड कप में ठोकी पहली सेंचुरी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की फॉर्म पर इस पूरे वर्ल्ड कप में जमक सवाल उठे। उनकी खूब आलोचना की गई। शुरुआती कुछ मैच चोटिल होने की वजह से स्टोक्स खेले भी नहीं। लेकिन जिस तरह उन्होंने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में बल्लेबाजी की वह लाजवाब थी। उन्होंने तूफानी अंदाज में 78 गेंद में शतक ठोक डाला। यह स्टोक्स का वनडे वर्ल्ड कप में पहला शतक था।

बेन ने 128 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। एक समय था जब 192 रन पर इंग्लैंड के 6 विकेट गिर गए थे। ऐसा लग नहीं रहा था कि इंग्लैंड 250 का आंकड़ा भी पार करेगा। लेकिन बेन स्टोक्स के तूफान ने डच टीम को तहस -नहस कर दिया।

इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को दिया 340 रन का टारगेट
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी सही साबित हुआ। इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 339 रन ठोक डाले। बेन स्टोक्स के अलावा क्रिस वोक्स ने भी अंत में आकर गजब बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों में 51 रन की गजब अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का भी शामिल था। इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्ववालिफाइ करने के लिए यह मैच जीतना काफी ज्यादा जरूरी है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...