7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeखेलWorld Cup के बीच में भारतीय क्रिकेटर का संन्यास, एमएस धोनी की...

World Cup के बीच में भारतीय क्रिकेटर का संन्यास, एमएस धोनी की कप्तानी में मिला था पहला मौका

Published on

चंडीगढ़

ऑस्ट्रेलिया के 2016 के दौरे में भारत की तरफ से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले गुरकीरत सिंह मान ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। गुरकीरत ने भारत की तरफ से इन मैचों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के अलावा ऑफ स्पिनर के रूप में 10 ओवर भी किए थे। पंजाब की टीम में अंदर बाहर होने और 2020 से आईपीएल में नहीं खेल पाने के कारण गुरकीरत ने संन्यास लेने का फैसला किया।

गुरकीरत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज का दिन मेरी अविश्वसनीय क्रिकेट यात्रा का अंतिम दिन है। भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। मेरा सहयोग करने के लिए मैं अपने परिवार, मित्रों, कोच और साथी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी ने मेरे करियर में अहम भूमिका निभाई।’

उन्होंने 2011 में सीके नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके बाद उन्होंने 2015-16 में रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन खेल दिखाया था और तब एक दोहरा शतक भी जड़ा था। वनडे में पदार्पण करने से पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें पदार्पण करने का मौका नहीं मिला।

आईपीएल में वह पंजाब किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। वह 2022 में खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे, लेकिन तब उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था। आईपीएल में उन्होंने 41 मैचों में 121 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए। पंजाब की तरफ से हाल में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक मैच खेला था। भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब गुरकीरत विदेशी टी-20 लीग में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर सकते हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...