6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलमिचेल मार्श ने खेली ग्लेन मैक्सवेल जैसी तूफानी शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ने...

मिचेल मार्श ने खेली ग्लेन मैक्सवेल जैसी तूफानी शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को धोया

Published on

पुणे

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर तौहिद हृदय (74 रन) के अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 306 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श के तूफानी शतक की मदद से बांग्लादेश ने आसानी से मुकाबले को 45वें ओवर में अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार 7वीं जीत है। वहीं बांग्लादेश की कुल यह टूर्नामेंट में 7वीं हार है। वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार 300 से ज्यादा का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया है। हालांकि इस जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया टेबल में तीसरे नंबर पर ही रहा। सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी।

मिचेल मार्श के बल्ले का कमाल
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने इस मुकाबले में तूफानी शतक लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्श ने 87 गेंदों पर शतक बनाया। इसके बाद उन्होंने और तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। उनके बल्ले से 132 गेंद पर 177 रनों की नाबाद तूफानी पारी निकली। इस पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। यह वर्ल्ड कप इतिहास की 8वीं और इस वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले मुकाबले में मैक्सवेल ने भी ऐसी ही पारी खेली थी। हालांकि मार्श पर न तो मैक्सवेल जैसा दबाव था और न ही वह चोटिल थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अच्छी शुरुआत दी। लेकिन हेज सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। वॉर्नर के बल्ल से 53 रनों की पारी निकली। 132 के स्कोर पर वॉर्नर के आउट होने के बाद मार्श ने स्मिथ के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। स्मिथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे।

सेट होकर आउट हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज
हृदय ने 79 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के जड़े। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 22 वर्षीय हृदय के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज अपनी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका। एडम जम्पा (32 रन देकर दो विकेट) ने दो विकेट झटके जिससे वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये। अपना पहला मैच खेल रहे सीन एबोट (61 रन देकर दो विकेट) ने भी दो विकेट चटकाये।

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास (36 रन) और तंजिद हसन (36 रन) ने अच्छी शुरूआत करायी जिससे टीम ने बिना विकेट गंवाये 76 रन बना लिये थे। लिटन दास ने भी आठवें ओवर में एबोट पर तीन चौके जड़ दिये और फिर तंजिद ने मिचेल मार्श पर एक चौका जड़कर 49 गेंद में टीम के 50 रन पूरे कराये। एबोट की शार्ट गेंद पर तंजिद इसी गेंदबाज को कैच देकर आउट हुए। नजमुल हुसैन शांटो (45 रन) भी अच्छी लय में दिख रहे थे, उन्होंने भी मार्श पर दो चौके जमाये जिससे बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में एक विकेट पर 100 रन पूरे किये। जम्पा ने फिर लिटन का विकेट झटक लिया जो लॉन्ग ऑन पर मार्नस लाबुशेन को कैच देकर पवेलियन पहुंचे।

लाबुशेन ने फील्डिंग में किया कमाल
हृदय ने शांटो के साथ 66 गेंद में 63 रन की साझेदारी के दौरान दो छक्के जड़े लेकिन लाबुशेन ने शानदार क्षेत्ररक्षण का नमूना पेश करते हुए कार्यवाहक कप्तान शांटो को रन आउट किया। महमूदुल्लाह (32 रन) ने हृदय के साथ 44 रन की भागीदारी के दौरान तीन छक्के और एक चौका जमाया जिससे बांग्लादेश ने 32वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिये थे। लेकिन वह रन आउट हो गये जिसमें भी लाबुशेन का शानदार क्षेत्ररक्षण दिखा।

हृदय ने 39वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन मुश्फिकुर रहीम (21 रन) जम्पा का दूसरा शिकार बने। मेहदी हसन मिराज इसके बाद आउट होने वाले अगले खिलाड़ी रहे जिन्हें एबोट ने अपना शिकार बनाया। हृदय की शानदार पारी का अंत 47वें ओवर में हुआ। वह स्टोइनिस की फुल टॉस गेंद को उठाने के प्रयास में मिडविकेट पर लाबुशेन के हाथों कैच आउट हुए। एबोट ने फिर मेहदी को आउट करने के बाद नासुम अहमद को रन आउट किया जिससे बांग्लादेश की टीम अंतिम 10 ओवर में महज 67 रन ही जोड़ सकी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...