7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeखेलWorld Cup: अब नहीं तो 12 साल तक नहीं, रवि शास्त्री ने...

World Cup: अब नहीं तो 12 साल तक नहीं, रवि शास्त्री ने रोहित एंड कंपनी को दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

पूर्व कप्तान रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम अगर इस बार चैंपियन नहीं बन पाई तो उसे फिर इसके लिए अगले तीन विश्व कप तक इंतजार करना होगा। शास्त्री ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि इस समय भारत के अधिकतर खिलाड़ी अपने चरम पर हैं जिससे उसके पास आईसीसी खिताब के इंतजार को खत्म करने का शानदार मौका है।

उन्होंने कहा,‘‘पूरे देश में इस समय क्रिकेट की खुमारी छाई हुई है। भारत ने 12 साल पहले विश्व कप जीता था। उनके पास फिर से इसे दोहराने का मौका है। भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है उसे देखते हुए संभवत: यह उसके पास सर्वश्रेष्ठ मौका है। ’’

भारत के कुछ खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी वर्ल्ड कप
शास्त्री ने कहा,‘‘अगर वह इस बार चूक जाते हैं तो उन्हें इसे जीतने के बारे में सोचने तक के लिए अगले तीन विश्व कप तक इंतजार करना होगा। इस बार टीम के सात-आठ खिलाड़ी अपने चरम पर हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘यह उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है। जिस तरह से वे खेल रहे हैं और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें इस बार खिताब जीतना चाहिए।’’

टीम इंडिया के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
शास्त्री ने कहा कि भारत के पास इस समय अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा,‘‘यह असाधारण है लेकिन इसमें समय लगा और यह रातों रात नहीं हुआ। वह पिछले चार पांच साल से एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज तीन साल पहले उनसे जुड़े। वे जानते हैं कि प्रदर्शन में कैसे निरंतरता बनाए रखनी है।’’

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...