4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलभारत से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में क्यों हार सकता है, भोगले ने बताई...

भारत से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में क्यों हार सकता है, भोगले ने बताई कीवी टीम की कमजोरी

Published on

नई दिल्ली

कमेंटेटर हर्षा भोगले का मानना है कि न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 5वें गेंदबाज की कमी वानखेड़े में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में हार का कारण बन सकती है। भोगले ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में गहराई की कमी के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन के तौर पर प्रभावशाली तेज गेंदबाजी आक्रमण है। मिशेल सेंटनर ने खुद को एक कुशल स्पिन हैं।

इसके बाद भी भोगले ने गेंदबाजी में गहराई पर चिंता चताई। उनके अनुसार ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र जैसे ऑलराउंडर्स से 10 ओवर गेंदबाजी करना जोखिम भरा होगा। भोगले ने आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट में कहा, ” सेंटनर बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन क्या उनके पास पांचवां गेंदबाज है? यह एक कमजोरी हो सकती है और उस टीम में कुछ खामियां हैं। विश्व कप शुरू होने के बाद से बहुत सी चीजें न्यूजीलैंड के पक्ष में नहीं गई हैं। खासकर कप्तान केन विलियमसन के लिए। शायद यही वह दिन है जब सब कुछ ठीक हो? कौन जानता है।”

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों से हारा न्यूजीलैंड
पूरे वर्ल्ड कप के दौरान कीवी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली अन्य तीन टीमों भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी मैच जीतने में असफल रही, लेकिन 2019 विश्व कप में हालात कुछ ऐसे ही थे। न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई थी, लेकिन भारत को हराकर फाइनल में पहुंची। लीग स्टेज में भारत के खिलाफ उसका मैच धुल गया था।

कीवी टीम में एक्स-फैक्टर की कमी
भोगले को लगता है कि कीवी टीम में “एक्स-फैक्टर” की कमी यह उन्हें प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में बहुत संघर्ष किया है और उन टीमों को नहीं हराया है जो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई की है, लेकिव 2019 में ऐसी ही स्थिति थी। वह सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बना लेते हैं। इसके बाद उन्हें प्रेरणा की आवश्यकता है, जिसे वह वर्षों से तलाश रहे हैं। शायद उनके पास वह एक्स-फैक्टर नहीं है।” “

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...