4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलजीत के लिए 6 गेंद में चाहिए थे 5 रन, कंगारू गेंदबाज...

जीत के लिए 6 गेंद में चाहिए थे 5 रन, कंगारू गेंदबाज ने 6 गेंद में 6 विकेट झटक जीता मैच

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के थर्ड डिविजन के क्लब के क्रिकेटर गैरेथ मोर्गन ने एक स्थानीय मैच के दौरान छह गेंद में छह विकेट चटकाए, जिससे उनकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। मुदगीराबा नेरांग एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट क्लब के कप्तान मोर्गन ने शनिवार को गोल्ड कोस्ट के प्रीमियर लीग लीग डिविजन तीन प्रतियोगिता में सरफर्स पैराडाइज के खिलाफ छह गेंद में छह विकेट चटकाकर अपनी टीम को चार रन से जीत दिलाई।

सरफर्स पैराडाइज ने 40 ओवर के मैच में 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर से पहले चार विकेट पर 174 रन बना लिए थे। हालांकि, मोर्गन ने मैच की अंतिम छह गेंद पर छह विकेट चटकाकर अपनी टीम को चार रन से जीत दिला दी। सरफर्स के अंतिम पांच बल्लेबाज पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए और टीम 174 रन पर सिमट गई।

मोर्गन के नाम रहा मैच
‘एबीसी.नेट.एयू’ के अनुसार अंतिम ओवर की पहली चार गेंद पर बल्लेबाजों ने कैच थमाए, जबकि अंतिम दो बल्लेबाज बोल्ड हुए। मोर्गन ने सात ओवर में 16 रन देकर सात विकेट चटकाए। मोर्गन मुदगीराबा की पारी के दौरान 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर भी रहे। सरफर्स की पारी का नाटकीय अंदाज में अंत हुआ। मोर्गन ने सबसे पहले ओपनर बल्लेबाज जेक गारलैंड को 65 रन पर आउट कर दिया।

‘एबीसी’ के अनुसार पेशेवर क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नील वैगनर (2011 में वेलिंगटन के खिलाफ ओटैगो की ओर से), बांग्लादेश के अल अमीन हुसैन (2013 में अबहानी लिमिटेड के खिलाफ यूसीबी-बीसीबी एकादश की ओर से) और भारत के अभिमन्यु मिथुन (2019 में हरियाणा के खिलाफ कर्नाटक की ओर से) के नाम दर्ज है जिन्होंने एक ओवर में पांच विकेट चटकाए थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...