4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलस्टार्क व्हाइट बॉल क्रिकेट को कहेंगे अलविदा? सेमीफाइनल से पहले संन्यास पर...

स्टार्क व्हाइट बॉल क्रिकेट को कहेंगे अलविदा? सेमीफाइनल से पहले संन्यास पर बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 अपने आखिरी चरण में है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 16 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पहले कंगारू पेसर मिचेल स्टार्क ने संन्यास पर बड़ा बयान दिया है। मिचेल स्टार्क इस विश्व कप के नॉकआउट स्टेज के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा नहीं कहेंगे, लेकिन उनका कहना है कि लंबे समय तक टेस्ट खेलने के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

वनडे में स्टार्क ने 23.17 की औसत से 230 विकेट लिए हैं। उनका मानना है कि वह 2027 में 50 ओवर का विश्व कप नहीं खेलेंगे। तब वह 37 वर्ष के होंगे। हालांकि, वह तुरंत इस प्रारूप को नहीं छोड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के बाद अगली वनडे सीरीज फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है। इसके बाद सितंबर 2024 में इंग्लैंड दौरे से पहले वनडे क्रिकेट खेलने की कोई योजना नहीं है। 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जानी है।

मिचेल स्टार्क ने क्या कहा?
स्टार्क ने कोलकाता में रिपोर्ट्स से कहा, ” मैं इसके बाद भी खेलना जारी रखूंगा, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं अगला विश्व कप नहीं खेल पाऊंगा। मेरे पास उसके लिए कोई विजन नहीं है। चार साल बहुत लंबा समय होता है। मैंने हमेशा यह कहा है कि टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सबसे ऊपर है और मैं टेस्ट क्रिकेट छोड़ने से पहले बाकी चीजें छोड़ दूंगा। मेरे लिए सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एक दिवसीय मैच है। इसके बाद वनडे क्रिकेट में मेरा करियर खत्म नहीं हो जाएगा।”

वर्ल्ड कप 2023 में स्टार्क का प्रदर्शन
स्टार्क उम्मीद कर रहे होंगे कि वह सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे, ताकि 19 नवंबर को एक और विश्व कप फाइनल में जगह बनाई जा सके। 2015 और 2019 के प्रदर्शन की तुलना में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप 2023 में संघर्ष किया है। उन्होंने 6.55 की इकॉनमी रेट के साथ 43.90 की औसत से 10 विकेट लिए हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...