29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedसाइप्रस के गोल्डन पासपोर्ट में ऐसा क्‍या है जो बड़े-बड़े भारतीय कारोबारी...

साइप्रस के गोल्डन पासपोर्ट में ऐसा क्‍या है जो बड़े-बड़े भारतीय कारोबारी लाइन लगा खड़े हो गए

Published on

नई दिल्ली

साइप्रस ने 2007 में एक योजना शुरू की, नाम था- साइप्रस इन्‍वेस्‍टमेंट प्रोग्राम। इसका एक और नाम था, ‘गोल्डन पासपोर्ट’ स्‍कीम। मकसद था रईस लोगों को साइप्रस की नागरिकता देना, जिससे वहां सीधे तौर पर विदेशी निवेश बढ़ सके। अब तक कुल 66 भारतीयों ने साइप्रस का गोल्डन पासपोर्ट लिया है। द इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इनमें भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद का नाम भी शामिल है। मशहूर कारोबारी पंकज ओसवाल और रियल एस्‍टेट बैरन सुरेंद्र हीरानंदानी का नाम भी है। साइप्रस तमाम ऑफशोर कंपनियों का ठिकाना है। रईस भारतीयों और NRIs की पसंद भी है। देश में मनी लॉन्ड्रिंग व अन्‍य आपराधिक मामले झेल रहे लोग यहां सुरक्षित रह सकते हैं। साइप्रस का सरकारी ऑडिट दिखाता है कि कुल 7,327 लोगों को पासपोर्ट दिया गया। इनमें से 3,517 ‘इनवेस्‍टर्स’ थे और बाकी उनके परिवार के लोग।

साइप्रस की ‘गोल्डन वीजा’ स्‍कीम 2020 में बंद कर दी गई थी। वजह- कथित रूप से आपराधिक आरोपों वाले, संदेहास्‍पद चरित्र वाले और पॉलिटिकली एक्सपोज्ड पर्सन (PEPs) ने साइप्रस का पासपोर्ट हासिल कर लिया था।

साइप्रस की नागरिकता लेने वालों में कई भारतीय आरोपी
अखबार की रिपोर्ट बताती है कि कुल 83 लोगों का पासपोर्ट रिवोक किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस लिस्ट में केवल एक भारतीय का नाम है- अनुभव अग्रवाल। अग्रवाल का नाम 3,600 करोड़ रुपये के नैशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (NSEL) घोटाले में आया था। उसे जून 2020 में दुबई से अरेस्ट किया गया। अग्रवाल इकलौते ऐसे भारतीय नहीं, जिन्‍होंने साइप्रस की नागरिकता ली मगर उनका कानून प्रवर्तन एजेंसियों से पाला पड़ चुका था। तमिलनाडु के कारोबारी MGM मारन का भी नाम है जिन्‍हें 2016 में नागरिकता मिली। मारन की कंपनी पर ईडी की जांच चल रही है। इसके अलावा, यूपी के कारोबारी विकर्ण अवस्थी और पत्नी रितिका अवस्थी का भी नाम है। अन्य प्रमुख भारतीयों में रियल एस्टेट डिवेलपर सुरेंद्र हीरानंदानी और उनका परिवार भी शामिल है।

क्‍या होता है गोल्‍डन पासपोर्ट
यह स्‍पेशल पासपोर्ट उन पासपोर्ट्स का दूसरा नाम है जो इन्‍वेस्‍टमेंट प्रोग्राम के जरिए नागरिकता लेने वालों को जारी किए जाते हैं। कुछ ही महीनों के भीतर इनवेस्‍टर्स और उनके परिवार को नागरिकता मिल जाती है। हाल के दिनों में रईसी का एक पैमाना यह भी है। ऐसे पासपोर्ट वे देश जारी करते हैं जिन्‍हें खूब पैसा चाहिए होता है। कई लोग दो-तीन देशों की नागरिकता लेकर रखते हैं। अगर उनके देश में कुछ गड़बड़ हो तो ऐसे पासपोर्ट भागने में काम आते हैं। चूंकि नागरिकता स्थायी होती है और भावी पीढ़ियों को भी मिलती है, इसलिए यह एक तरह से एसेट प्रोटेक्शन भी होता है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...