29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedफैन को थप्पड़ जड़ते नाना पाटेकर का वीडियो वायरल, डायरेक्टर बोले-ये फिल्म...

फैन को थप्पड़ जड़ते नाना पाटेकर का वीडियो वायरल, डायरेक्टर बोले-ये फिल्म का सीन है!

Published on

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर यूं तो अपनी दमदार एक्टिंग और रोल्स को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, नाना पाटेकर ने एक फैन को गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया है. फैन को मारते हुए एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब नाना की फिल्म के डायरेक्टर ने दावा किया है कि वायरल हो रहा वीडियो उनकी फिल्म का शॉट है.

नाना का वीडियो वाराणसी के दशाश्वमेध घाट का है. एक्टर बीते कई दिनों से यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग कर रहे हैं. दशाश्वमेध घाट पर जाने वाले रास्ते पर नाना की फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग चल रही थी. नाना शूटिंग के लिए कपड़े पहनकर और हैट लगाकर तैयार थे. नाना का ध्यान शूटिंग और अपने डायलॉग्स पर था.

तभी पीछे से एक लड़का वहां आकर नाना से सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करने लगा और फिर बिना इजाजत लिए ही नाना के साथ सेल्फी भी लेने लगा.फैन की ये हरकत नाना को बिल्कुल पसंद नहीं आई. वो आपा खो बैठे और फिर लड़के को गुस्से में जोर से थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ मारने के बाद नाना उस लड़के को कुछ कहते भी दिखे. फिर इसी बीच फिल्म का एक क्रू मेंबर लड़के को उसकी गर्दन से पकड़कर वहां से खींचते हुए लेकर चला गया. फैन को थप्पड़ मारने पर लोग नाना पाटेकर से नाराज हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है.

इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे अभी इस खबर के बारे में पता चला है. मैं अभी वही वीडियो देख रहा था. नाना ने किसी को मारा नहीं है, बल्कि वो मेरी फिल्म का शॉट है. हम इसे बनारस के बीच सड़क पर फिल्मा रहे थे. जहां नाना के पास आने वाले एक लड़के को सिर पर मारना होता है. शूटिंग चल रही थी और नाना ने उसे मारा भी. लेकिन वहां जमा हुई भीड़ ने उसे अपने मोबाइल कैमरे में रेकॉर्ड कर लिया और फिर फिल्म के शॉट को लीक कर दिया. सोशल मीडिया पर अब नाना को निगेटिव और रूड एक्टर के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है, जोकि सरासर गलत है. मैं आजतक के जरिए ये दरख्वास्त करूंगा कि फैंस इस वीडियो की सच्चाई को समझें. ये फिल्म का शॉट है, नाना ने किसी को नहीं मारा है.’

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...