13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedअपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए सुब्रत रॉय, अब कौन संभालेगा सहारा...

अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए सुब्रत रॉय, अब कौन संभालेगा सहारा का कारोबार?

Published on

नई दिल्ली

लोगों को अमीर बनने का सपना दिखाने वाले, बचत की सीख लेने वाले सुब्रत रॉय सहारा का निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद सुब्रत रॉय सहारा ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। अरबों का कारोबार खड़ा करने वाले सहाराश्री के पास अंतिम वक्त में कोई नहीं था। बीते दो महीने से वो इलाज के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन अंतिम वक्त में वो अकेले रह गए थे। पत्नी और दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो विदेश में रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक सुब्रत रॉय सहारा का परिवार मेसेडोनिया में रहते हैं। उन्होंने वहां की नागरिकता ले रखी है। सहारा की इतनी बड़ी संपत्ति को अब उनके बाद कौन संभालेगा? सुब्रत रॉय सहारा अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं? सहाराश्री के बाद अब सहारा की कमान किसके हाथों में होगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

कितनी संपत्ति छोड़ गए सहाराश्री
सुब्रत रॉय सहारा की गिरती देश के बड़े कारोबारियों में होती थी। उन्होंने लगभग हर सेक्टर में अपने कारोबार को फैलाया। जमीन से लेकर आसमान तक उन्होंने सहारा के कारोबार का विस्तार किया। हालांकि वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि सबकुछ बर्बाद हो गया। सहाराश्री को जेल जाना पड़ा। अपने दम पर सहारा का विशाल कारोबार खड़ा कर उन्होंने लोगों को अमीर बनने का सपना दिखाया। रेलवे के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनी सहारा के पास अरबों की संपत्ति है। रियल एस्टेट से लेकर एयरलाइन , क्रिकेट, सिनेमा की दुनिया में सहारा का सिक्का चलता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2013-14 में सहारा समूह की संपत्ति 11 अरब डॉलर के पार थी। देश ही नहीं विदेशों में भी सहारा की संपत्तियां रही। न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस पर भी सुब्रत रॉय का मालिकाना हक रहा।

​सहाराश्री के पास क्या-क्या है​
सहाराश्री के पास 259900 करोड़ से अधिक की निजी संपत्ति थी। उनके पास करीब 30970 एकड़ का लैंडबैंक रहा है। इसके अलावा देशभर में 5000 से ऑफिस यूनिट्स है। इसके अलावा उनके पास लखनऊ का सहारा शहर, सहारा के ऑफिस, सहारा मॉल जैसी संपत्तियां है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक सहारा ग्रुप के पास 9 करोड़ निवेशक हैं। देशभर के अलग-अलग इलाके में उनके पास अरबों रुपये की जमीन, होटल है।

​कहां-कहां आजमाया हाथ​
सहारा ने रियल एस्टेट, फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपना हाथ आजमाया। क्रिकेट से लेकर सिनेमा में उन्होंने निवेश किया। टीम इंडिया के स्पॉन्सर रह चुके हैं। आईपीएल और फार्मूला वन टीम के मालिक रह चुके हैं। सहारा की एयरलाइंस में भी उन्होंने हाथ आजमाया। ऐंबी वैली और लग्जरी हाउसिंग में कंपनी कमाल कर रही थी।

​अब कौन संभालेगा कारोबार​
सहाराश्री अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। सुब्रत रॉय सहारा के दोनों ही बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय सहारा के कारोबार के साथ जुड़े हैं। माना जा रहा है कि सहाराश्री के निधन के बाद उनका कारोबार उनके दोनों बेटे संभालेंगे। हालांकि सुब्रत रॉय सहारा ने अपना कोई उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया। वहीं सहारा परिवार की ओर से भी उत्तराधिकारी को लेकर कोई बयान नहीं दी गया है। माना जा रहा है कि विदेश में रह रहे उनके दोनों बेटे ही वहीं से सहारा के कारोबार को आगे बढ़ाएंगे ।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...