4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेल'जब आपने ड्रेसिंग रूम में पैर छुए थे...' विराट कोहली के 50वें...

‘जब आपने ड्रेसिंग रूम में पैर छुए थे…’ विराट कोहली के 50वें शतक पर सचिन तेंदुलकर को याद आई पहली मुलाकात

Published on

मुंबई,

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने शतकीय पारी खेलकर लीजेंड सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा वनडे शतकों का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.कोहली वनडे में 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने शतक के तुरंत बाद दोनों हाथों से झुककर स्टैंड में मौजूद सचिन तेंदुलकर को नमन भी किया था. इसका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

‘ऐसे मौके पर रिकॉर्ड तोड़ना सोने पर सुहागा’
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कोहली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया है. उन्होंने कहा कि पहली मुलाकात में साथी खिलाड़ियों ने आपके साथ मजाक किया था और आपने मेरे पैर छुए थे. तब से अब तक एक युवा विराट प्लेयर बन गए हैं.

सचिन ने पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय ड्रेसिंग रूम में जब मैं पहली बार आपसे मिला था, तब आपके साथ साथी खिलाड़ियों ने मेरे पैर छूने का एक मजाक किया था. उस दिन मैं अपनी हंसी नहीं रोक सका था. मगर जल्द ही आपने अपने जुनून और कौशल से मेरा दिल छू लिया था. मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है कि एक युवा लड़का ‘विराट’ प्लेयर बन गया है. ‘सचिन ने कहा, ‘मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा है. साथ ही यह इतने बड़े मंच पर, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में और अपने ही घरेलू मैदान पर ऐसा करना सोने पर सुहागा है.’

कोहली ने तोड़े सचिन के दो बड़े रिकॉर्ड
विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की आतिशी पारी खेली और लीजेंड सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा वनडे शतकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. सचिन ने अपने करियर में 463 वनडे खेले, जिसकी 452 पारियों में 44.83 के औसत से 18426 रन बनाए. उन्होंने कुल 49 वनडे शतक लगाए. दूसरी ओर कोहली ने अपने करियर की 279वीं वनडे पारी में यह उपलब्धि हासिल की.

कोहली ने अपनी पारी में 2 छक्के और 9 चौके जमाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103.53 का रहा. अपनी इस पारी से कोहली ने सचिन का किसी एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे. जबकि कोहली ने अब तक 10 पारियों में 711 रन जड़ दिए हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर
विराट कोहली – 279 पारी – 50 शतक
सचिन तेंदुलकर – 452 पारी – 49 शतक
रोहित शर्मा – 261 पारी – 31 शतक
रिकी पोंटिंग – 365 पारी – 30 शतक
सनथ जयसूर्या – 433 पारी – 28 शतक

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...