4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलमेरा दिल छू लिया... विराट कोहली के 50वें शतक पर सचिन तेंदुलकर...

मेरा दिल छू लिया… विराट कोहली के 50वें शतक पर सचिन तेंदुलकर ने क्या-क्या कहा

Published on

मुंबई

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में 50वां शतक लगाया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के बीच विराट ने इस महान उपलब्धि को हासिल की। इस दौरान स्टैंड में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। विराट कोहली के 50वें शतक पर सचिन ने जो कहा वह हर एक शब्द उनके लिए अनमोल है।

विराट कोहली की इस बड़ी उपलब्धि पर सचिन ने तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, ‘जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मजाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया।’

उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है। ‘मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। और इसे सबसे बड़े मंच पर – विश्व कप सेमीफाइनल में – और अपने घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा है।’

सचिन के 49 शतक को विराट ने छोड़ा पीछे
वनडे क्रिकेट में दशकों से सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड दर्ज था। सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में 49 वनडे शतक लगाने का कारनामा किया, लेकिन अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। विराट ने 291वें मैचों में इस उपलब्धि को हासिल किया है।विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 117 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 113 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए।

भारत ने बनाए 397 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया था। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत की थी। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस ने धमाकेदार शतक लगाकर टीम के स्कोर बोर्ड पर 397 रनों का विशाल स्कोर टांग दिया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...