4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलफ्लाइंग किस देकर विराट कोहली ने लुटाया वाइफ अनुष्का पर प्यार, वीडियो...

फ्लाइंग किस देकर विराट कोहली ने लुटाया वाइफ अनुष्का पर प्यार, वीडियो हुआ वायरल

Published on

मुंबई:

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली जब भी क्रिकेट के मैदान पर उतरते हैं तो वह अपने एक अलग जोन में दिखाई पड़ते हैं। विराट ना सिर्फ क्रिकेट खेलते हैं बल्कि उसे खूब एंजॉय भी करते हैं। यही कारण है कि अक्सर उन्हें मैदान पर कभी डांस करते हुए तो कभी साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते हुए देखना आम हो गया है।

इसके अलावा विराट कोहली खुलेआम प्यार दिखाने के लिए भी जाने जाते हैं। विराट का खेल देखने अक्सर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में आती रही हैं। आईपीएल हो या फिर टीम इंडिया के लिए मुकाबले के दौरान विराट ने मैदान से ही वाइफ अनुष्का पर खूब प्यार लुटाया है।

ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी देखने को मिला जब मैच से पहले विराट ने वाइफ अनुष्का को फ्लाइंग किस देकर प्यार का इजहार किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने जड़ा 50वां शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट ने 106 गेंद में अपने शतक पूरा किया। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अब पीछे छोड़ दिया है।

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। शुभमन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई थी। हालांकि, रोहित शर्मा सिर्फ तीन से अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन शुभमन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी।

इस बीच शुभमन को क्रैंप आ गया जिसके कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए, लेकिन विराट कोहली नहीं रुकने वाले थे। विराट ने इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 300 रनों के पार पहुंचा दिया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...