4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेल'हिटमैन' विश्व कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने,...

‘हिटमैन’ विश्व कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, गेल का रिकॉर्ड धुआं-धुआं

Published on

मुंबई:

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा विध्वंसक फॉर्म में हैं। वह लगातार टीम को विस्फोटक शुरुआत दे रहे हैं। विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जब वह बैटिंग करने उतरे तो भी उन्होंने उसी रफ्तार से रनों की बारिश की। छोटी, लेकिन कप्तानी पारी। उन्होंने 29 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 47 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए और क्रिस गेल के 49 छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विश्व कप में पूरा किया छक्के का अर्धशतक
रोहित शर्मा के नाम इस टूर्नामेंट में 51 छक्के हो गए हैं। रोहित शर्मा ने विश्व कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा विश्व कप के 2023 संस्करण में अब तक 28 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा ने 44 मैचों में भारत के कप्तान के रूप में अपने 2,000 रन भी पूरे किए। टिम साउदी की गेंद पर केन विलियमसन द्वारा कैच किए जाने से पहले रोहित शर्मा 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।

162 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन
रोहित ने यह उपलब्धि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के विश्व कप सेमीफाइनल मैच के दौरान हासिल की। रोहित शर्मा बेहतरीन लय में थे और उन्होंने छोटी, लेकिन प्रभावशाली पारी के साथ भारत को एक और अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। कप्तान ने 162 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड धुआं-धुआं
अब, रोहित ने क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में 51 छक्के लगाए हैं और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 49 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर 43 छक्कों के साथ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं। रोहित ने एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रोहित ने अब तक टूर्नामेंट में 28 छक्के लगाए हैं, क्रिस गेल (2015 संस्करण में 26) को पीछे छोड़ दिया है।

ये रिकॉर्ड भी रोहित ने किए चूर-चूर
इस टूर्नामेंट में अब तक 10 मैचों में रोहित ने 55.00 की औसत और 124 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 है। कप्तान ने टूर्नामेंट में अब तक एक शतक और 3 अर्द्धशतक बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में अब तक चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ‘हिटमैन’ ने क्रिकेट विश्व कप इतिहास में 1,500 रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाले वह पांचवें बल्लेबाज बन गए। रोहित ने 27 विश्व कप मैचों में 61.12 की औसत से 1,528 रन बनाए हैं, जिसमें रिकॉर्ड सात शतक और छह अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 है। रोहित विश्व कप इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (44 पारियों में 2,278 रन, छह शतक और 15 अर्द्धशतक के साथ) हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...