29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedअमेरिकी कंपनी Tesla को चीन से खदेड़ने के लिए आई Xiaomi SU7...

अमेरिकी कंपनी Tesla को चीन से खदेड़ने के लिए आई Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार, जानें खूबियां

Published on

स्मार्टफोन समेत अन्य टेक प्रोडक्ट बनाने वाली पॉपुलर कंपनी शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। जी हां, चीन में अमेरिकी कंपनी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों को बंपर सेल को चुनौती देने के लिए शाओमी लंबे समय से तैयारी कर रही थी और अब उसने शाओमी एसयूवी7 नाम से इलेक्ट्रिक सेडान अनवील कर दी है, जो कि लुक और फीचर्स में बेहतरीन है। अगले साल शाओमी की इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो जाएगी और फिर आने वाले समय में भारत समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मौजूदगी दिख सकती है।

अगले 6 महीनों में हो जाएगी लॉन्च
काफी समय से लोगों को शाओमी की इलेक्ट्रिक कार का इंतजार था और अब चीन की सरकारी फाइलिंग से पता चला है कि एसयूवी7 नाम से पहली इलेक्ट्रिक सेडान शाओमी ने पेश कर दी है। आने वाले 6 महीनों के अंदर इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल शाओमी एसयू7 के बारे में विस्तार से बताएं तो इस इलेक्ट्रिक सेडान की लंबाई 4.99 मीटर, चौड़ाई 1.96 मीटर, ऊंचाई 1.44 मीटर और व्हीलबेस 3000 एमएम है।

पावरफुल बैटरी और टॉप स्पीड काफी जबरदस्त
शाओमी एसयू7 (Xiaomi SU7) को दो तरह के पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा, जिनमें रियर व्हील ड्राइव वर्जन में 299 एचपी की पावर और 210 kmph की टॉप स्पीड मिलेगी। वहीं, 4-व्हील ड्राइव वर्जन में डुअल मोटर लगा होगा और यह 673 एचपी की मैक्सिमम पावर के साथ ही 265 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आएगी। शाओमी की इलेक्ट्रिक सेडान को दो तरह के बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। आने वाले समय में शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार की बैटरी रेंज के बारे में भी पता चल जाएगा।

सुपरकार जैसा लुक और धांसू फीचर्स
शाओमी एसयूवी7 इलेक्ट्रिक सेडान के लुक और फीचर्स की बात करें तो इसका फ्रंट लुक मैकलॉरेन कारों की तरह होगा। बाद बाकी इसके रियर में स्लिम रैपअराउंड टेल लाइट्स, कनेक्टिंग लाइट बार, रियर विंग और लिडार टेक्नॉलजी, 19 और 20 इंच के अलॉय व्हील्ज दिखेंगे। शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार इंटीरियर और फीचर्स के मामले में भी काफी शानदार है। आपको बता दें कि आने वाले समय में शाओमी इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लॉन्च करेगी।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...