10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप: सामने आया पिच बदलने का आरोप लगाने वाला अधिकारी, फाइनल...

वर्ल्ड कप: सामने आया पिच बदलने का आरोप लगाने वाला अधिकारी, फाइनल की खास तैयारी

Published on

अहमदाबाद

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल से 48 घंटे पहले पिच की तैयारियों के दौरान आईसीसी के पिच सलाहकार एंडी एटकिन्सन नहीं दिखाई दिए, जिससे उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे थे। पता चला है कि न्यूजीलैंड के एटकिन्सन शुक्रवार को दोपहर अहमदाबाद पहुंच गए हैं और वह तैयारियों के लिए शनिवार को जुड़ेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘एंडी स्वदेश नहीं लौटे हैं। वह आज आईसीसी दल के साथ दोपहर यहां पहुंचे हैं इसलिए वह मैदान पर नहीं गए। वह कल पिच की तैयारियों का जायजा लेने कल उपलब्ध होंगे।’

एटकिन्सन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल के लिए मेजबान देश पर पिच बदलने (नई पिच से पुरानी पिच) का आरोप लगाया था, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी उनसे खफा हैं। आईसीसी ने हालांकि बाद में स्पष्टीकरण भेजा कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि नॉकआउट मैच नई पिच पर ही आयोजित किए जाने चाहिए और एटकिन्सन को पहले ही इससे अवगत करा दिया गया था।

शुक्रवार को बीसीसीआई के दो वरिष्ठ प्रमुख मैदानकर्मी आशीष भौमिक और तपोश चटर्जी के साथ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट के महाप्रबंधक एबे कुरूविला ने रविवार को होने वाले फाइनल के लिए पिच की तैयारियों का निरीक्षण किया जिस पर भारी रोलर का इस्तेमाल किया गया। यह पुष्टि नहीं की जा सकी कि फाइनल नई पिच या इस्तेमाल की हुई पिच पर खेला जाएगा।

राज्य संघ के एक क्यूरेटर ने बताया, ‘अगर भारी रोलर काली मिट्टी की पिच पर इस्तेमाल किया गया तो धीमी बल्लेबाजी पिच बनायी जा रही होगी जहां बड़ा स्कोर बन सकता है, लेकिन लगातार हिट नहीं कर सकते। 315 रन के स्कोर का बचाव किया जा सकता है क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए यह मुश्किल होगा।’

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने कड़ा नेट अभ्यास किया जिसमें रिजर्व खिलाड़ी ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा भी उनके साथ थे। रोहित और द्रविड़ ने हमेशा की तरह पिच देखने में काफी समय बिताया और दोनों क्यूरेटर से भी काफी बात की।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...