10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलभारत के चैंपियन बनने से पहले सामने आई पनौती, अनलकी अंपायर देगा...

भारत के चैंपियन बनने से पहले सामने आई पनौती, अनलकी अंपायर देगा फाइनल में फैसला

Published on

अहमदाबाद

इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलब्रॉ रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। कैटलब्रॉ 2015 विश्व कप फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं, जिससे यह उनका दूसरा मौका होगा। तब उनके साथ दूसरे अंपायर कुमार धर्मसेना थे। मेजबान देश 2011 में अपनी सरजमीं पर जीते गए खिताब की उपलब्धि को दोहराना चाहेगा।

सारे मैच ऑफिशियल्स के बारे में जान लें
इलिंगवर्थ का भी यह दूसरा विश्व कप फाइनल होगा, लेकिन पहली बार वह मैच अधिकारी के तौर पर मौजूद होंगे। वह 1992 विश्व कप में बतौर खिलाड़ी खेले थे। फाइनल के लिए अन्य अधिकारियों में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के जोएल विल्सन तीसरे अंपायर, न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी चौथे अंपायर और मैच रैफरी जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रोफ्ट होंगे। ये सभी सेमीफाइनल की अंपायरिंग टीम का हिस्सा थे। इलिंगवर्थ और कैटलब्रॉ इस हफ्ते हुए सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायर थे। इलिंगवर्थ मुंबई में भारत की न्यूजीलैंड पर जीत और कैटलब्रॉ कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर जीत के दौरान मौजूद थे।

भारत के लिए पनौती अंपायर कैटलब्रो
रिचर्ड कैटलब्रॉ भारतीय टीम के लिए अनलकी साबित हुए हैं। जून 2021 को खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से शिकस्त के दौरान केटलब्रॉ टीवी अंपायर थे। इससे पहले 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार के दौरान भी कैटलब्रॉ अंपायर थे। अन्य बड़े मैच की बात करें तों भारत को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार मिली। 2016 T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने हराकर बाहर किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी भारत हारा था। श्रीलंका के खिलाफ 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हर मौके पर केटलब्रॉ बतौर अंपायर मैच में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...