18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलराम मंदिर में दर्शन करके निकलने वाले मुस्लिम बन जाएंगे... जावेद मियांदाद...

राम मंदिर में दर्शन करके निकलने वाले मुस्लिम बन जाएंगे… जावेद मियांदाद का शर्मनाक वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान की तरफ से अलूल जलूल बयान आ रहे हैं। कभी टीम इंडिया को नई गेंद देने की बात होती है। कभी कहा जाता है कि पिच बदल दी गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद टॉस में धांधली की बात कही गई। अब पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं।

मियांदाद क्या बोल रहे हैं?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल जावेद मियांयद ने जहर उगला है। उन्होंने कहा कि जो भी आयोध्या के राम मंदिर में जाएगा वह मुसलमान बनकर निकलेगा। उन्होंने कहा, ‘इंडिया में जो कुछ हो रहा है और जिस तरह से भारतीय पीएम जो हैं, मोदी साहब ने एक बड़ा अच्छा काम किया, उनके लिहाज से अच्छा है। हमारे लिहाज से नहीं। लेकिन मैं उसके डीप में, गहराइयों में जाकर वो बताता हूं। एक मस्जिद को मंदिर बनाया है, तो इंशा अल्लाह मेरा ईमान है कि जो भी वो मंदिर में जाएगा, वो मुसलमान बनकर निकलेगा।’

2020 का ही है वीडियो
जावेद मियांदाद का वायरल हो रहा यह वीडियो 2020 का ही है। उन्होंने ऐतिहासिक राम मंदिर के भूमि पूजन के तीन दिन बाद ये वीडियो जारी किया था। जावेद मियांदाद वीडियो में आगे कहते दिख रहे हैं- क्योंकि हमारी जड़ें हमेशा रहती हैं, मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है, कि यही वह जगह होगी, जहां से मुसलमान एक बार फिर उठ खड़े होंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...