29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedक्या बढ़ गईं अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें? EOW ऑफिस में होगी पूछताछ,...

क्या बढ़ गईं अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें? EOW ऑफिस में होगी पूछताछ, जानें पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली,

फिनटेक फर्म भारत-पे के को-फाउंडर और बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया में जज रहे अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें बढ़ती हुई लग रही हैं. दरअसल, पहले उन्हें अमेरिका जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वापस घर भेज दिया गया और अब पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने समन भेजकर दो दिन बाद पूछताछ के लिए बुलाया है. आइए जानते हैं किस मामले में उन्हें समन दिया गया है.

21 नवंबर को होनी है पूछताछ
पीटीआई की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और उनकी पत्नी माधुरी जैन (Madhuri Jain) को समन भेजा है और 21 नवंबर 2023 को मंदिर मार्ग कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईओडब्ल्यू उनसे भारत-पे में हुई 81 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सवाल-जवाब करेगी. गौरतलब है कि इस मामले में अशनीर और माधुरी ग्रोवर के साथ ही उनके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी मामला दर्ज है.

जून महीने में दर्ज हुई थी FIR
अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ इसी साल जून 2023 में EOW ने एक एफआईआर दर्ज की थी. ये FIR भारत-पे चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड (RIPL) को 81 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने और पैसों का कथित दुरुपयोग करने के मामले में दर्ज की गई थी. ईओडब्ल्यू की जांच में भी BharatPe के संचालन के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ था. ना केवल अशनीर और माधुरी, बल्कि एफआईआर में उनके परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया गया था. इसमें दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और स्वेतांक जैन शामिल थे.

गुरुवार को एयरपोर्ट पर रोका गया
इससे पहले गुरुवार को आशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय रोका गया था, जब दोनों अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो रहे थे. दरअसल, इन दोनों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है, जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया है. अशनीर ने अपने ट्विटर (अब X) हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए भी इस मामले की जानकारी शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं 16-23 नवंबर तक अमेरिका जा रहा था. एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन पर मुझसे कहा गया एलओसी लगा हुआ है सर.’

अशनीर ग्रोवर ने पोस्ट में क्या लिखा?
Ashneer Grover ने अपने X पोस्ट मेंलिखा है, ‘नमस्ते! नमस्ते!… क्या चल रहा है भारत में? फिलहाल तो ‘अश्नीर को एयरपोर्ट पर रोका’ चल रहा है जनाब. इसके साथ उन्होंने कुछ और बातें भी लिखी हैं. अशनीर ग्रोवर ने लिखा कि मई महीने में एफआईआर दर्ज होने के बाद से शुक्रवार सुबह 8 बजे (एयरपोर्ट से लौटने के 7 घंटे बाद) तक मुझे ईओडब्ल्यू से कोई समन नहीं मिला है. हालांकि, अब पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें समन भेजकर 21 नवंबर को तलब किया गया है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...