18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान रोहित का चौंकाने वाला फैसला, देखें क्या है...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान रोहित का चौंकाने वाला फैसला, देखें क्या है दोनों टीमों का प्लेइंग XI

Published on

अहमदाबाद

विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 साल बाद एक दूसरे से टकरा रही है।

फाइनल तक पहुंचने के लिए पूरे टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धमाकेदार खेल दिखाया है। टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम अब तक अजेय रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह को पक्की की है। वहीं ऑस्टेलिया ने भी शुरुआत के अपने दो मैच गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए फाइनल तक पहुंची है।

भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराया है तो ऑस्ट्रेलिया की भी टक्कर साउथ अफ्रीका के साथ और सेमीफाइनल में कंगारू टीम ने पटखनी देते हुए जीत हासिल की।विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम 8वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए फाइनल में चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।

विश्व कप 2023 के फाइनल में दोनों टीमों का प्लेइंग XI-
भारत की प्लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 – ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...