अहमदाबाद ,
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आखिर पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला क्यों किया, यह बात उन्होंने बताई. वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा वह खुद भी बल्लेबाजी करना चाहते थे.
पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले को लेकर कहा, ‘हमें पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. विकेट सूखा विकेट लग रहा है. ओस एक फैक्टर है. इस पर बाद में बल्लेबाजी करना बेहतर हो जाता है. टूर्नामेंट की कठिन शुरुआत हुई, उसके बाद वास्तव में कोई गलती नहीं हुई है. यह सब पूरी तरह से व्यवस्थित है. हमने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बहुत खेला है. हम सेमीफाइनल वाली टीम के साथ जा रहे हैं.’
ओस की वजह से पैट कमिंस ने लिया ऐसा फैसला
अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को धीमा करने के लिए रोलर चलाया गया था. यहां की पिच की मिट्टी काली है. कंगारू कप्तान कमिंस पहले ही कह चुके थे कि इस मैच में अंतर ओस से पैदा होगा. यही वजह थी कि उन्होंने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी दी, ताकि ओस से बचा जा सके. कमिंस ने पिच देखने के बाद कहा था कि इस शहर और स्टेडियम में किसी अन्य जगह से ज्यादा ओस पड़ती है.
वहीं कमिंस ने इस बात के भी संकेत दिए थे कि ओस की संभावना को देखते हुए बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा बदलाव किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘दूधिया रोशनी की तुलना में दिन में बल्लेबाजी आसान होगी, लेकिन दूसरी पारी में ओस मैच के अंतिम हिस्से में पड़ सकती है तो इस बारे में सोचना होगा.’ यानी साफ है कि पैट कमिंस पहले से तय करके आए थे कि अगर टॉस जीतेंगे तो पहले गेंदबाजी करेंगे.
मैं भी पहले बल्लेबाजी ही करता: रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद रिएक्शन दिया. रोहित ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया. रोहित बोले, ‘अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते, पिच अच्छी लग रही है, यह एक बड़ा गेम है और बोर्ड पर रन बनाना बेहद जरूरी है. यह मैच काफी शानदार होने वाला है, जब भी हम यहां खेलते हैं, बड़ी संख्या में फैन्स आते. हमें बेस्ट खेलना और शांत रहना है.
फाइनल में टीम की कप्तानी करना सपना सच होने जैसा है. मुझे पता है कि हमारे सामने क्या है. हमें अच्छा खेलने और परिणाम हासिल करने की जरूरत है. मैदान पर सही निर्णय लेने होंगे. यह कुछ ऐसा है जो हमने पिछले 10 मैचों में लगातार किया है. हमने टीम में बदलाव नहीं किया है.’
