18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलभारत के लिए 'तुरुप का इक्का' साबित होगा यह खिलाड़ी, कुछ ही...

भारत के लिए ‘तुरुप का इक्का’ साबित होगा यह खिलाड़ी, कुछ ही गेंदों में पलट सकता है पासा

Published on

अहमदाबाद

विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपने दमदार बैटिंग से तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी जंग में अय्यर का रन बनाना काफी महत्वपूर्ण होगा। श्रेयस अय्यर अपने शानदार लय में दिख रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी अय्यर ने बेहतरीन शतक लगाकर टीम इंडिया की जीत को पक्की थी।

अय्यर टीम इंडिया के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो कुछ ही गेंद में मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं। खास तौर से भारतीय पिचों पर स्पिनरों के खिलाफ तो उनका खेल लाजवाब रहा है। इसका उदाहरण सेमीफाइनल में देखने को मिला था, जब विराट कोहली के आउट होने के बाद उन्होंने अपने गियर को ऐसे बदला की कीवी खिलाड़ियों के होश उड़ गए थे।

नॉक आउट मैच में अय्यर ने टीम इंडिया के लिए सबसे तेज शतकीय पारी खेलकर सनसनी मचा दी। विराट जब तक क्रीज पर डटे थे तब तक वह अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन जैसे ही वह आउट हुए उन्होंने अपना हाथ खोल दिया और कुछ ही गेंद में उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा कर दी। इस तरह फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर तुरुप का इक्का साबित होंगे।

विश्व कप में श्रेयस अय्यर का खेल
विश्व कप 2023 में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के लिए कुल 10 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान उन्होंने 113.11 के स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो बेहतरीन शतक के साथ 3 अर्धशतक भी लगाया है। टूर्नामेंट में अय्यर का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 128 रन का रहा है।ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे होंगे कि फाइनल में भी अय्यर एक फिर से अपने लय को बरकरार रखते हुए टीम इंडिया के लिए खिताबी जीत वाली पारी खेले।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...