18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलबुमराह सेना को अब जान लड़ाना होगा, दहाड़ रहे कंगारू, गेंदों से...

बुमराह सेना को अब जान लड़ाना होगा, दहाड़ रहे कंगारू, गेंदों से आग लगाना होगा

Published on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जोकि काफी असरदार साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिर्फ 240 रन पर रोक दिया। हालांकि भारतीय गेंदबाजी इस पूरे वर्ल्ड कप में आग उगलती नजर आई है। ऐसे में अब जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय गेंदबाजी अपनी गेंदो से आग लगाना चाहेगी। वहीं इसके साथ-साथ जान लेते हैं कि पहली इनिंग में क्या-क्या हुआ।

भारतीय वायुसेना की टीम सूर्य किरण ने फाइनल से पहले एयर शो किया और महफिल लूट ली।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में भी तूफानी पारी खेलीष हिटमैन ने 31 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने फाइनल में भी अर्धशतक ठोका। उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े।

केएल राहुल ने 107 गेंदों का सामना कर 1 चौका जड़ते हुए 66 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा जैसे स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में फ्लॉप हो गए। जहां जड्डू ने 9 तो वहीं श्रेयस ने सिर्फ 4 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव से इस बड़े मैच में काफी उम्मीदें थी। लेकिन वह 28 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का टारगेट
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को निर्धारित 50 ओवर में 240 रन पर ऑल आउट कर दिया। ऐसे में भारत को तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के लिए 241 रन का टारगेट डिफेंड करना होगा।जसप्रीत बुमराह समेत पूरे भारतीय बॉलिंग अटैक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वह कंगारुओं बल्लेबाजों को नानी याद दिला देंगे, इस बात की पूरी उम्मीद होगी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...