20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेल'अब ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ो' ट्वीट पर ट्रोल...

‘अब ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ो’ ट्वीट पर ट्रोल हुए पूर्व जज काट्जू

Published on

नई दिल्ली

क्रिकेट विश्वकप का फाइनल खेला जा रहा हो तो देखने वालों की उम्मीदें आसमान पर होती हैं। मन में तमन्ना एक ही- कैसे भी भारत की जीत पक्की हो जाए। आज जब पहले बैटिंग करते हुए भारत के सभी खिलाड़ी 240 रन ही जोड़ पाए तो सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं। कम स्कोर पर कुछ लोगों ने चुटकी ली तो बहुत से प्रशंसक बेचैन होने लगे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काट्जू ने हिंदी में एक लाइन का ऐसा ट्वीट किया जो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा। सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल, काट्जू ने लिखा था, ‘अब ऑस्ट्रेलिया को हराने का एक ही तरीका है: हनुमान चालीसा पढ़ो।’

सुशील शिरडोकर भड़क गए। उन्होंने जवाब में लिखा- सर विकेट देखिए। प्लीज हमारी टीम को सपोर्ट कीजिए, उनकी आलोचना मत कीजिए। कुछ लोगों ने लिखा- हमें तो आता ही नहीं। कुछ लोगों को मजा भी आया और स्माइली शेयर की। कुछ लोगों को ट्वीट में धार्मिक एंगल अच्छा नहीं लगा। संजय खंडेलवाल ने हिंदी में लंबा ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘धिक्कार है… अपने धर्म का सम्मान नहीं कर सकते तो उपहास तो मत कीजिए।’

पूर्व जज काट्जू ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- भारत के लोग चिल्लाते बहुत हैं। आज क्रिकेट के स्टेडियम में भी ख़ूब चिल्ला रहे हैं इसलिए भारत ज़रूर जीतेगा।लगता है ऑस्ट्रेलिया से हम मैच हार जाएंगे। 240 रन कोई बड़ा स्कोर नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग और फील्डिंग शानदार है।कुछ देर में उनका फिर ट्वीट आया। लिखा- एक ही यादव ने पांडवों को महाभारत युद्ध जिता दिया। हमारे टीम में तो दो यादव हैं। वह जब यह ट्वीट कर रहे थे उस समय भारत फील्डिंग करने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतर चुका था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...