20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलआपके साथ हमेशा खड़े... ऑस्ट्रेलिया को बधाई दे PM मोदी ने यूं...

आपके साथ हमेशा खड़े… ऑस्ट्रेलिया को बधाई दे PM मोदी ने यूं बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उधर भारत की जीत की उम्मीद के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे 140 करोड़ भारतीयों का दिल टूट गया है। देश का माहौल इस वक्त काफी गमगीन है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की आंखों में आंसू हैं। इस बीच पीएम मोदी ने भारतीय टीम को सांत्वना दिया है और ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ। आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए ट्रेविस हेड को बधाई।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने महान भावना के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...