20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप: लगातार 10 जीत, 11वें में हार और लंबा हुआ 12...

वर्ल्ड कप: लगातार 10 जीत, 11वें में हार और लंबा हुआ 12 साल का खिताबी इंतजार

Published on

अहमदाबाद

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप हारते ही करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया। रोहित शर्मा एंड कंपनी का विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया। लगातार 10 जीत के विजय रथ पर सवार होकर फाइनल में पहुंचे भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में तीसरा विश्व कप जीतने की उम्मीद थी। टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का दूसरी बार हिस्सा बनने का सपना देखा था जबकि कप्तान रोहित शर्मा पहली बार एकदिवसीय विश्व चैंपियन बनने का सपना संजोए थे, लेकिन पैट कमिंस की टीम ने इन सपनों को साकार नहीं होने दिया। इस हार के साथ भारत का वर्ल्ड कप का 12 साल लंबा इंतजार बरकरार है।

शुरुआती दो मैच हार चुका था ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने दिखा दिया कि क्यों वह विश्व क्रिकेट की शीर्ष टीम है। टीम ने भारत के खिलाफ पहले मैच सहित लगातार दो हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की लेकिन फिर लगातार नौ मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। भारत के 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने हेड की 120 गेंद में चार छक्कों और 15 चौकों से 137 रन की पारी के अलावा मार्नस लाबुशेन (110 गेंद में नाबाद 58 रन, चार चौके) के साथ उनकी चौथे विकेट की 192 रन की साझेदारी से 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ट्रेविस हेड का साल में दूसरा झटका
भारत इस तरह जोहानिसबर्ग में 2003 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का बदला चुकता करने में विफल रहा। टीम को इसी साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने हराया था जबकि 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में भी इसी टीम ने उसे शिकस्त दी थी। इस साल जून में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ट्रेविस हेड ने 163 रन बनाकर भारत से ट्रॉफी दूर की थी। अब वनडे फाइनल में उन्होंने 137 रन बनाए।

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
भारत इससे पहले लोकेश राहुल (107 गेंद में 66 रन, एक चौका) और विराट कोहली (63 गेंद में 54 रन, चार चौके) के अर्धशतक और दोनों के बीच चौथे विकेट की 67 रन की साझेदारी के बावजूद 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गया था। कप्तान रोहित शर्मा (47) ने पारी का आगाज करते हुए एक बार तेज पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 55 रन तीन विकेट विकेट चटकाए। कप्तान पैट कमिंस (34 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (60 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। भारत की हार की नींव हालांकि पहली पारी में ही रख दी गई जब उसके बल्लेबाजों ने अति रक्षात्मक रवैया अपनाया और टीम आखिरी 40 ओवर में सिर्फ चार चौके मार सकी जो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के दबदबे को दर्शाता है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...