19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेल'यह ट्रॉफी का अपमान है ...',वर्ल्ड कप को पैर के नीचे रखे...

‘यह ट्रॉफी का अपमान है …’,वर्ल्ड कप को पैर के नीचे रखे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की तस्वीर वायरल

Published on

रविवार , 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियन में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप जीत लिया। सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रलियाई टीम के जश्न की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें एक तस्वीर ऐसी है जिसे देखकर यूजर्स स्तब्ध रह गए। दरअसल, वायरल फोटो में मिशेल मार्श वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे हैं। यह देखकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की आलोना कर रहे हैं।

यह तस्वीर माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @mufaddal_vohra ने पोस्ट की और लिखा मिशेल मार्श वर्ल्ड कप के साथ। इस पोस्ट को न्यूज लिखे जाने तक 5 लाख से अधिक व्यूज और 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तस्वीर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की जा रही है। तमाम यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी और मार्श की आलोचना की। जहां बहुत से यूजर्स ने लिखा कि यह वर्ल्ड कप का अपमान है, वहीं कुछ ने लिखा कि यह ट्रॉफी उनकी है वो जो चाहे करें। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने 137 रन तो मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन की दमदार पारी के साथ 4 विकेट खोकर 43 ओवर में जीत का लक्ष्य 241 हासिल कर लिया। हालांकि, इस तस्वीर को लेकर आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...