24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedअडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर बढ़ सकती हैं SEBI की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट...

अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर बढ़ सकती हैं SEBI की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई अवमानना याचिका

Published on

नई दिल्ली

अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है। अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं पूरी करने के लिए सेबी के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। 17 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सेबी को 14 अगस्त तक अडानी-हिंडनबर्ग मामले में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था। हालांकि आवेदक अधिवक्ता विशाल तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट अभी तक सेबी द्वारा पेश नहीं की गई है।

अधिवक्ता विशाल तिवारी ने सेबी से सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा का अनुपालन न करने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी मांगा है। अपनी याचिका में उन्होंने 17 मई के आदेश का पालन नहीं करने के लिए बाजार नियामक सेबी के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने का निर्देश देने की भी मांग की।

सेबी के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही की मांग के अलावा विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (OCCRP) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति को निर्देश देने की भी मांग की है। ओसीसीआरपी ने अपनी रिपोर्ट में अडानी पर स्टॉक में हेरफेर का आरोप लगाया था।

विशाल तिवारी ने कहा है कि जनहित याचिका का शुरुआती ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि सेबी को मजबूत करने के लिए भविष्य में क्या कदम उठाए जाएंगे। याचिका में पूछा गया कि शेयर बाजार में निवेशकों का निवेश सुरक्षित रहे, इसको लेकर सेबी की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं? याचिका में कहा गया कि कंपनियों के व्यवहार और प्रथाओं पर निगाह रखने के लिए एक मजबूत सिस्टम की भी जरूरत है। विशाल तिवारी ने कहा कि सेबी ने अपने आवेदन में जांच पूरी करने के लिए जरूरी समयसीमा के सुझाव पर आपत्ति जताई है।

सेबी ने कुछ दिन पहले ही इस मामले में जांच को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दायर की थी। सेबी ने कहा था कि वह टैक्स हैवन देशों से जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है। सेबी ने कहा था कि अडानी ग्रुप के खिलाफ दो मामलों को छोड़कर सभी आरोपों की जांच पूरी कर ली गई है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...