19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलमैक्सवेल की इंडियन वाइफ को बुरा-भला कहने वालों पर भड़के हरभजन, जमकर...

मैक्सवेल की इंडियन वाइफ को बुरा-भला कहने वालों पर भड़के हरभजन, जमकर लगाई लताड़

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 में भारत का ऑस्ट्रेलिया से हारना निश्चित रूप से भारत के क्रिकेट प्रशंसकों को निराश कर गया है। फैंस रोते दिखे तो कुछ फैंस अपना आपा खो बैठे और ऐसी गलती कर बैठे, जो हमेशा अपमानजनक होता है। कुछ फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की पत्नी विनी रमन को ट्रोल किया। इस पर विनी ने पोस्ट शेयर करते हुए करारा जवाब भी दिया था। अब इस पर हरभजन सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए लताड़ लगाई है।

उन्होंने लिखा- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को ट्रोल करने की खबरें पूरी तरह से खराब हैं। हमने अच्छा खेला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेहतर क्रिकेट के कारण फाइनल हार गए… इतना ही। खिलाड़ियों और उनके परिवारों को ट्रोल क्यों किया जाए? सभी क्रिकेट प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे इस तरह का व्यवहार बंद करें। गरिमा अधिक महत्वपूर्ण हैं।

इससे पहले विनी ने लिखा, ‘मेलबर्न – सिंगापुर – दिल्ली – धर्मशाला – अहमदाबाद – मुंबई – पुणे – कोलकाता -अहमदाबाद – सिंगापुर – मेलबर्न… एक जीवन भर की यात्रा जिसे लोग याद नहीं रखेंगे…। यह सच है कि एक भारतीय होने के नाते वह देश का समर्थन भी कर सकती हैं, जहां उसका जन्म हुआ और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उसके पति और उसके बच्चे के पिता जिस टीम में खेलते हैं। #nobrainer.. शांत हो जाइए गोली मारो… फोकस करने के लिए उससे कहीं अधिक मुद्दे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में 6 विकेट से हराया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम की हार के साथ ही तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का ख्वाब भी टूट गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम 10 मैच लगातार जीतकर फाइनल में पहुंची थी और टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरिट थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...