9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालठेकेदार से मांगी PWD इंजीनियर ने रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

ठेकेदार से मांगी PWD इंजीनियर ने रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लोकायुक्त की टीम ने पीडब्ल्यूडी (PWD) के कार्यपालक इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जिले के कलेक्टर के बंगले पर ठेकेदार ने काम किया. फिर जब ठेकेदार बिल पास कराने के लिए इंजीनियर के पास पहुंचा, तो उसने रिश्वत की मांग कर दी. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, ग्वालियर के गौसपुरा इलाके में रहने वाले महेंद्र सिंह पिछले दिनों भिंड कलेक्टर के बंगले पर लाइट फिटिंग का काम किया था. इसका बिल 3 लाख रुपये हुए. इस बिल को पास करवाने के लिए महेंद्र ग्वालियर में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक इंजीनियर पीके गुप्ता के पास पहुंचे. पीके गुप्ता ने 2 लाख 75 हजार का बिल पास कर दिया. मगर, उसके एवज में 75 हजार रिश्वत की मांग कर दी.

70 हजार में फाइनल हुई रिश्वत की डिल
महेंद्र सिंह ने बताया कि बात 70 हजार में फाइनल हो गई और 55 हजार उन्होंने इंजीनियर को दे भी दिए. मगर, पीके गुप्ता 15 हजार रुपये की और मांग करने लगे. इससे परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त में जाकर कर दी. फिर लोकायुक्त की टीम ने उन्हें एक वॉइस रिकॉर्डर दिया और रिश्वत के लेनदेन की बातचीत रिकॉर्ड कर ली.

रंगे हाथ लोकायुक्त की टीम ने इंजीनियर को पकड़
वॉइस रिकॉर्डिंग हासिल होने के बाद लोकायुक्त टीम ने 15 हजार देकर इंजीनियर पीके गुप्ता के पास भेजा. इसके बाद वह ग्वालियर के मेला मैदान में स्थित छतरी नंबर 15 पर पीके गुप्ता से मुलाकात की. यहां उन्होंने जैसे ही 15 हजार पीके गुप्ता के हाथों में थमाई, तभी लोकायुक्त की टीम ने इंजीनियर को पकड़ लिया.

मामले में लोकायुक्त के डीएसपी ने कही ये बात
लोकायुक्त डीएसपी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह विद्युत के ठेकेदार हैं. उनके पास ए क्लास का लाइसेंस है. उन्होंने भिंड के कलेक्टर के बंगले में कोई काम किया गया था. बिल पास करने के एवज में इंजीनियर पीके गुप्ता ने रिश्वत की मांग कर दी. इसकी शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त विभाग से की. फिर लोकायुक्त विभाग ने जाल बिछाकर पीके गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथों परड़ लिया. फिलहाल, मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this