21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को बाय-बाय कहेंगे हेड कोच राहुल द्रविड़? इन 2 टीमों...

टीम इंडिया को बाय-बाय कहेंगे हेड कोच राहुल द्रविड़? इन 2 टीमों से मिला बंपर ऑफर!

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 की समाप्ति साथ ही राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. द्रविड़ साल 2021 में टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बने थे. तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के बाद द्रविड़ को इस भूमिका के लिए मनाया था.

…तो IPL में फिर से दिखेंगे द्रविड़!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल द्रविड़ कथित तौर पर आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के साथ बातचीत कर रहे हैं. अगर चीजें ठीक रहती हैं, तो द्रविड़ आईपीएल 2024 से पहले एलएसजी के मेंटर बन सकते हैं. लेकिन यह सब द्रविड़ और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के बीच होने वाली संभावित बैठक के नतीजे से तय होगा. इस बात की संभावना काफी कम है कि द्रविड़ अपने कार्यकाल के विस्तार की मांग करें.

50 साल के द्रविड़ अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, जो टीम के व्यस्त कार्यक्रम और लगातार यात्रा के कारण संभव नहीं होगा. जबकि आईपीएल टीम के साथ जुड़ने पर द्रविड़ को अपनी फैमिली के साथ रहने का पर्याप्त समय मिलेगा क्योंकि यह टूर्नामेंट सिर्फ दो महीने तक चलता है. लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी उत्सुक है. वैसे भी गौतम गंभीर के कोलकाता नाइट राइडर्स में चले जाने के बाद एलएसजी में मेंटर का पद खाली है.

द्रविड़ को इस पुरानी टीम से भी मिला ऑफर
उधर 2008 की आईपीएल चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) भी राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ना चाहती है. राजस्थान रॉयल्स की भी इच्छा है वह टीम के मेंटर बने. द्रविड़ पहले भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ खिलाड़ी और कोच दोनों ही भूमिका में दिख चुके हैं. द्रविड़ लंबे वक्त तक इंडिया-ए और NCA के साथ काम कर चुके हैं.

राहुल द्रविड़ के दो सालों के कोचिंग कार्यकाल में भारत कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, लेकिन द्विपक्षीय मैचों में टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. भारत फिलहाल तीनों प्रारूपों में दुनिया की नंबर-1 टीम है. द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया क्रिकेट विश्व कप 2023 में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

लक्ष्मण नए हेड कोच बनने के तगड़े दावेदार
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं. राहुल ने जब भी ब्रेक लिया है तो वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में दिखे. लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भी हेड कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वैसे बीसीसीआई को नियमों के अनुसार हेड कोच पद के लिए पुन: आवेदन मंगवाने होंगे. बोर्ड के पास विकल्प होगा कि वह राहुल द्रविड़ से पुन: हेड कोच पद के लिए आवेदन करने का आग्रह करे.

नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए जाते हैं तो लक्ष्मण काफी मजबूत दावेदार होंगे क्योंकि बीसीसीआई ने एक प्रक्रिया तैयार की है, जहां एनसीए के प्रभारी और सारी व्यवस्था की जानकारी रखने वाले व्यक्ति को भूमिका के लिए तैयार किया जाता है. जब द्रविड़ को रवि शास्त्री के कार्यकाल समाप्त होने के बाद हेड कोच बनाया गया था, तब वह एनसीए की ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब ठीक वैसी ही स्थिति लक्ष्मण के साथ बन रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...