18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमस्जिद कब्जे में लेकर गिरा दो... मुस्लिम विरोधी बयान देकर स्वीडन में...

मस्जिद कब्जे में लेकर गिरा दो… मुस्लिम विरोधी बयान देकर स्वीडन में बुरे फंसे दक्षिणपंथी नेता, अपने ही देश में घिरे

Published on

स्टॉकहोम:

स्वीडन के धुर दक्षिणपंथी नेता जिमी एकेसन के एक बयान से बवाल मच गया। जिमी एकेसन ने कहा कि अलोकतांत्रिक, स्वीडिश विरोधी, होमोफोबिया और यहूदी विरोधी प्रचार फैलाने वाली मस्जिदों को जब्त कर उन्हें ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए। इस बयान के कारण जिमी देश से लेकर विदेश तक घिर गए। स्वीडन डेमोक्रेट्स (SD) के नेता ने शनिवार को पार्टी की वार्षिक कांग्रेस के दौरान एक भाषण दिया। इसमें उन्होंने कहा कि वह स्वीडिश विरोधी संदेश वाली मस्जिदों को खत्म करना चाहते हैं।

उन्होंने जनता को कहा, ‘हमें उन मस्जिदों को जब्त और ध्वस्त करना शुरू करना चाहिए जहां लोकतंत्र विरोधी, स्वीडिश विरोधी, समलैंगिकता विरोधी, यहूदी विरोधी प्रचार या सामान्य दुष्प्रचार फैलाया जाता है।’ उनके इस बयान की प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने आलोचना की है। उन्होंने सार्वजनिक प्रसारक एसवीटी को कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खुद को व्यक्त करने का एक अपमानजनक तरीका है, खुद को ध्रुवीकरण के जरिए दिखाना है। यह दुनिया में स्वीडन की पहचान को खराब करता है।

स्वीडन में धार्मिक स्वतंत्रता
इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्वीडन में धार्मिक स्वतंत्रता का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने लिखा, ‘स्वीडन में हम पूजा स्थलों को नष्ट नहीं करते। एक समाज के रूप में हमें हिंसक उग्रवाद से लड़ना चाहिए। चाहे उसका मकसद कुछ भी हो, लेकिन हमें एक लोकतांत्रिक और उदार देश के ढांचे के भीतर ऐसा करना चाहिए।’ उन्होंने एकेसन को अपने बयान पर पुनर्विचार करने को भी कहा है।

तुर्की में सबसे ज्यादा चर्चा
तुर्की की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण स्वीडन नाटो की सदस्यता नहीं पा सका है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने स्वीडन से इस्लामोफोबिया वाली घटनाओं पर रोक लगाने को कहा है। एकेसन के बयान की सबसे ज्यादा चर्चा तुर्की में हुई। इस आलोचना के जवाब में उन्होंने स्वीडिश अखबार आफ्टनब्लाडेट में लिखे एक लेख में नाटो की प्रक्रिया को काफी थका हुआ बताया। इसके अलावा उन्होंने स्वीडन से एर्दोगन का खेल खेलना बंद करने को कहा। इसमें उन्होंने कहा कि मस्जिदों को गिराने की जरुरत नहीं होगी। लेकिन जहां कट्टरपंथी हैं, उन्हें बंद किया जा सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...