20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यबेगूसराय बम ब्‍लास्‍ट में पांच बच्चे घायल, खंडहर घर में मिला विस्‍फोटक...

बेगूसराय बम ब्‍लास्‍ट में पांच बच्चे घायल, खंडहर घर में मिला विस्‍फोटक पटकते ही फटा

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में बच्चों को एक खंडरहनुमा घर से बम मिला. जिसके विस्फोट से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव निवासी बैद्यनाथ सिंह के खंडहर पड़े घर के पास 5-6 से बच्चे खेल रहे थे. तभी उनकी गेंद उस घर में चली गई. जिसके बाद एक बच्चा घर अंदर गेंद लेने गया. जहां उसे एक टेप लगा बक्सा मिला और उसे भी उठाकर बाहर ले आया.

बम ब्लास्ट से पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल
बक्सा खोलने के बच्चों ने उसे जोर से जमीन पर पटका और ब्लास्ट हो गया. जिसमें 5 बच्चे घायल हो गई. सभी की उम्र 10 साल के आसपास बताई जा रही है. जिसमें नीतीश कुमार, सिंटू कुमार, भुल्ली कुमारी, अंकुश शामिल थे. सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने खंडरहनुमा घर को सील किया
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे. साथ ही FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. इस घटना के बाद खंडहरनुमा उस घर को सील कर दिया गया है. यह बम कैसे आया पुलिस इसकी मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this