9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedशादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, सामने आईं...

शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, सामने आईं प्यारी तस्वीरें और वीडियो

Published on

एक्टर रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने लिन लैशराम के साथ इंफाल में शादी की। रणदीप हुड्डा मणिपुरी दूल्हा बने थे और उन्होंने सफेद-धोती कुर्ते के साथ एक खास किस्म की पगड़ी पहनी थी। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी का वीडियो सामने आया है, जो बेहद प्यारा है। वीडियो में लिन लैशराम और रणदीप एक-दूसरे को जयमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।

Randeep Hooda ने शादी में जो खास पगड़ी पहनी थी, उसे मणिपुरी भाषा में Kokyet कहा जाता है। इसे सफेद रंग के कपड़े से बनाया जाता है, जिस पर गोल्डन कलर की चौड़ी गोटापट्टी लगाई जाती है। मणिपुरी शादियों में इस पगड़ी का खास महत्व है। वहीं रणदीप हुड्डा की दुल्हनिया Lin Laishram ने पोटलोई पोशाक पहनी थी। यह एक सिलेंडर के आकार की स्कर्ट होती है, जिसे बांस और मोटे कपड़े से बनाया जाता है।

शादी की रस्मों की तस्वीरें की थीं शेयर
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने इंफाल के Shannapung resort में शादी की। इसमें परिवार के लोगों के अलावा करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। इससे पहले दोनों ने इंफाल के मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया था और फिर शादी की रस्में शुरू हुई थीं। रणदीप हुड्डा ने शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थीं।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...